राजस्थान दूसरे और हरियाणा तीसरे नंबर पर
टॉप टेन लिस्ट में राज्यों की बात करें तो आंध्रप्रदेश ने इसमें टॉप किया है. राजस्थान दूसरे स्थान पर है और हरियाणा का तीसरे स्थान पर रहना चौंकाता है. राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बेहतरीन टैलेंट पूल मिलना कंपनियों को आकर्षित करता रहा है. आईआईटी जोधपुर, एमएनआईटी जयपुर, बिट्स पिलानी और जयपुर की निजी यूनिवसिर्टीज की ओर देशभर के छात्र रुख कर रहे हैं.
इंडिया रैंकिंग में जयपुर के संस्थान
राजधानी जयपुर की इंजीनियरिंग यूनिवसिर्टी और कॉलेज जेईसीआरसी के निदेशक अर्पित अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ साल में बेहतरीन प्लेसमेंट, राजस्थान का शांत माहौल और हॉस्टल जैसी बेहतरीन सुविधाओं ने स्टूडेंट्स का ध्यान आकर्षित किया है. संस्थानों का टॉप मैग्जींस रैंकिंग में अच्छा स्थान पाना भी इस बात का संकेत है कि यहां के संस्थान अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. जेईसीआरसी को 6 हजार से ज्यादा संस्थानों पर किए गए इंडिया टुडे के सर्वे में 71वां, आउटलुक में 83वां और द वीक में 41 वां स्थान प्राप्त हुआ है.
ये भी पढ़ें- जेEEAdvanced: कार्तिकेय बने टॉपर, कोटा का फिर दबदबा
फोटो- जयपुर की एक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट.
छात्र अर्पित पीरवाल को मिला 10 लाख का पैकेज
जेईसीआरसी में विगत 3 वर्षों में 3900 से ज्यादा स्टूडेंट्स का दुनिया की जानी मानी कंपनियों में प्लेसमेंट कराने में सफल रहे. देशभर के स्टूडेंट्स पीएचडी के लिए जयपुर का रुख कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या फीमेल कैंडीडेट्स की है. ये आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान या जयपुर इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए किस तरह से डवलप हो रहा है. 10 लाख का पैकेज प्राप्त करने वाले जेईसीआरसी के छात्र योगेश पांडे ने बताया कि जयपुर का बेहतरीन माहौल और कॉम्पिटेटिव माहौल में मुझे काफी अच्छी लर्निंग रही. 6 लाख का पैकेज प्राप्त करने वाले छात्र अर्पित पीरवाल के अनुसार, पिछले कुछ साल में जयपुर में बेहतरीन प्लेसमेंट्स ने मुझे आकर्षित किया.
RTU में इजीनियरिंग की 35 हजार सीटें
हालांकि यह अलग बात है कि राजस्थान में 21वीं सदी की शुरुआत में इंजीनियरिंग शिक्षा ने जोर पकड़ा था, 2010-14 तक लगभग 70 हजार सीटें हो गईं थीं, लेकिन अब राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) से जुड़े कॉलेजों में महज 35 हजार सीटें ही रह गई हैं. ऐसे में ये आंकड़े इंजीनियरिंग शिक्षा को राहत देने का काम करेंगे. इस भ्रम को भी तोड़ेंगे कि इंजीनियरिंग में जॉब नहीं मिलता.
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग में करियर- कम पर्सेन्टाइल वाले स्टूडेंट्स इन विकल्पों पर भी दें ध्यान
खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
पढ़ें हिंदी समाचार ऑनलाइन और देखें लाइव टीवी न्यूज़18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी हिन्दी में समाचार.
.
