इन 3 विटामिन्स की कमी से बच्चे का पढ़ाई में नहीं बन पाता है फोकस, कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए उन्हें खिलाएं ये फूड्स

हड्डियों को मजबूती देने के लिए और ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए आपको विटामिन डी का सेवन करना चाहिए.

3 compulsory Vitamin for child : जिन बच्चों की डाइट न्यूट्रिशन (nutrition for kids) से भरपूर होती हैं वो स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. क्योंकि इससे उनके फोकस और लर्निंग पाउर बू्स्ट होती है. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई () में मन नहीं लग रहा है ध्यान लगाने में समस्या हो रही है जिसके कारण ग्रेड अच्छे नहीं आ रहे हैं, तो इसका मतलब उन्हें सही पोषण नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में हम आपको यहां पर 3 ऐसे विटामिन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपने बच्चे की डाइट (child diet) में शामिल करके उनके फोकस को बेहतर कर सकती हैं. रिलेशनशिप में एक दूसरे की इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से रिश्ते में घुलती है प्यार की मिठास

कैसे करें बच्चे का फोकस बेहतर

विटामिन बी | Vitamin b food

यह भी पढ़ें

बच्चे का फोकस बेहतर करने के लिए आप उसे विटामिन ‘बी; खिला सकती हैं. इससे मेमोरी शार्प होती है और फोकस भी बेहतर होता है. बी ग्रुप में 12 अलग-अलग विटामिंस शामिल होते हैं जिनमें, थायमीन, रिबोफ्लेविन, बायोटिन और फोलेट जैसे तत्व भी शामिल हैं. आप उन्हें दूध, पनीर, अंडा, चिकन और टूना, मैकेरल और सैल्मन जैसी मछलियां

पालक, केल, एवोकाडो, तरबूज, आलू, राजमा, काबुली चने और सोयाबीन देकर विटामिन बी की भरपाई कर सकती हैं.

विटामिन सी | Vitamin c food

इस विटामिन को डाइट में शामिल करके आप उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकती हैं. विटामिन सी आपके ब्रेन के फंक्शनिंग को बेहतर करता है. यह आपको जवां भी रखने का काम करता है. इससे ब्रेन शार्प होता है. आंवला,नींबू, हरी पत्तेदार सब्जियां, शिमला मिर्च, स्ट्राबेरी, संतरा और माल्टा का सेवन कर सकते हैं. 

विटामिन डी | Vitamin d food

हड्डियों को मजबूती देने के लिए और ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए बच्चों को विटामिन डी जरूर देना चाहिए. इसकी कमी होने से डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए आप बच्चे को सोयाबीन, दही, अंडा और मशरूम खाने के लिए दीजिए. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

By admin

Leave a Reply