उत्तराखंड में यहां बन रहा पहला वृद्ध आश्रम, स्वर्ग जैसी मिलेंगी सुविधाएं


Last Updated:

Almora Old Age Home: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहले वृद्ध आश्रम का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा. 4.50 करोड रुपए की लागत से बन रहे इस वृद्ध आश्रम में 32 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी. यहां बुजुर्गों के लि…और पढ़ें

X

अल्मोड़ा में बनाता वृद्ध आश्रम.

हाइलाइट्स

  • अल्मोड़ा में पहला वृद्धाश्रम बनेगा.
  • आश्रम की लागत 4.50 करोड़ रुपये होगी.
  • 32 वृद्धजन यहां रह सकेंगे और सुविधाएं मिलेंगी.

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जल्द ही वृद्ध आश्रम बनने जा रहा है. यह आश्रम जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है. इसकी कार्यदाई संस्था RWD है. अल्मोड़ा के होली एंजेल स्कूल के पास इसे बनाया जा रहा है, जो कि 4.50 करोड रुपए की लागत से बन रहा है. इसमें 32 लोगों को रखने की व्यवस्था की जाएगी. यहां बुजुर्गों को हर सुविधाएं दी जाएंगी.

इसके अलावा यहां खाने-पीने और अन्य चीजों की सुविधा वृद्धि जनों को मिल पाएगी. इससे पहले तक जो भी वृद्धि लोग थे, उन्हें बागेश्वर या फिर अन्य जिलों में भेजना पड़ता था. ऐसे में अब अल्मोड़ा में वृद्ध आश्रम बनने से वृद्धि जनों को यहीं पर ही सुविधा मिल पाएगी.

32 लोगों की हो रही है व्यवस्था

जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि वृद्ध आश्रम उत्तराखंड के कई जिलों में है. ऐसे में अल्मोड़ा में पहला वृद्ध आश्रम बनने जा रहा है. पहले से ही यह आश्रम बनना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसकी शुरुआत हो चुकी है. इसे ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है. ऐसे में यह लगभग 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें जितने भी वृद्ध जनों को उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया है. उनके लिए यह वृद्ध आश्रम यहां पर बन रहा है. यहां 60 साल से ऊपर के लोगों को इसमें रखा जाएगा. इसमें 32 लोगों के लिए रहने की जगह भी बनाई जाएगी.

वृद्ध आश्रम में मिलेगी यह सुविधा

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्ध आश्रम यहां पर बनने से लोगों को काफी सुविधा मिल पाएगी. क्योंकि इससे पहले तक लोगों को बागेश्वर या फिर अन्य जिलों के वृद्ध आश्रम में भेजना पड़ता था. यहां पर उन्हें सभी तरीके की सुविधा भी मिलेगी. खाना पीना, रहना और मेडिकल की सुविधाओं का यहां भी ख्याल रखा जाएगा.

homeuttarakhand

उत्तराखंड में यहां बन रहा पहला वृद्ध आश्रम, स्वर्ग जैसी मिलेंगी सुविधाएं

By