दिल्‍ली के शिक्षा मॉडल पर NYT में छपी रिपोर्ट गौरव का दिन लेकिन बीजेपी के कुछ ‘अनपढ़’ नेता..” : सौरभ भारद्वाज

दिल्‍ली के शिक्षा मॉडल पर न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मामले में सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधा

नई दिल्‍ली :

आम आदमी पार्टी (AAP)के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी मामले में केंद्र की बीजेपी सरकार पर ‘हमला’ बोला है. आम आदमी पार्टी के अनुसार,  NYT के फ़्रंट पेज पर आज ही दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी. भारद्वाज ने कहा, “आज पूरे भारत के लिए और देश में और बाहर रह रहे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गौरव का दिन था कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फोटो न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी. भारतीय जनता पार्टी (BJP)के कुछ ‘अनपढ़’ नेता कुछ और ही दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं. थोड़ी बहुत विदेशों की भी जानकारी होने चाहिए, लेकिन इन्हें पता ही नहीं है कि न्यूयॉर्क टाइम्स क्या अखबार है. बीजेपी के ये नेता बोल रहे हैं कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने फ्रंट पेज पर ‘पेड न्यूज’ छाप दी, लेकिन वो अखबार एडोटोरियल नहीं छापता, जिस खबर के लिए उन्हें खुश होना चाहिए वो ‘पेड न्यूज’ है. 

यह भी पढ़ें

AAP विधायक भारद्वाज ने कहा, “ये नेता कह रहे हैं कि खलीज टाइम्स में भी वही खबर छपी जो न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी है, लेकिन इनको बिल्कुल अंदाज़ा नहीं है, न्यू यॉर्क टाइम्स में अखबार में रिपोर्टर का नाम लिखा है, खलीज टाइम्स में न्यूयॉर्क टाइम्स की कर्टसी देकर छापा है, दोनों अखबारों में एक ही रिपोर्टर का नाम है.’ बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा, “भारत की सबसे अमीर पार्टी भाजपा है, इनके पास इतना पैसा है तो आपने 8 सालों में पेड न्यूज क्यों नहीं छपवा दी?, एक छपी थी, इन लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को फोन करके कहा कि पैसा लेकर खबर छाप दो. मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि आप लोग अपनी पूरी ताकत और पैसा लगाकर कल के न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में आप विश्व गुरु की तस्वीर छपवा दीजिए.” 

भारद्वाज ने कहा, “जितनी खुशी मुझे खबर की नहीं हुई, उससे ज़्यादा खुशी इनके पेट दर्द को देखकर हो रही है. इन्हें तो खुश होना चाहिए था कि जिन अखबारों में नेगेटिव खबरें छपता थी वहां आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की अच्छी खबरें छप रही है. इन्होंने यह तय कर दिया की अब 2024 का मुकाबला आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा होगा.”

* दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड

* VIDEO: MP के राज्यपाल ने शासकीय कार्यक्रम में मंच से लगवाया जय श्री राम का नारा, उठे सवाल

* 13 राज्यों में बिजली संकट गहराया, बकाया बिलों की वजह से तमिलनाडु, महाराष्ट्र पर की गई कार्रवाई

मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर CBI की छापेमारी