पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर वैकेंसी, 60 हजार प्रति माह सैलरी


असम पुलिस एसआई भर्ती 2021: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम पुलिस ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. पुलिस विभाग (Police Department) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके (Assam Police SI Recruitment 2021) लिए वे Assam Police की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है. इस भर्ती (Assam Police SI Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 320 पदों को भरा जाएगा.

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत: 22 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2022

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 320

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कॉलेज / संस्थानों से आर्ट्स, साइंस कॉमर्स या समकक्ष स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए.

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 26 वर्ष से अधिक और 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए वेतन
चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 14000- 60500 (पे बैंड नंबर 2) प्लस रु. 8700/- ग्रेड पे और नियमों के तहत स्वीकार्य अन्य भत्ते मिलेंगे.

Assam Police SI Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी/पीईटी और वाइवा वॉयस के जरिए किया जाएगा.

मैंNHM Uttar Pradesh: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकलीं बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.