सफल अभ्यर्थियों को 20 तक करना होगा इंटरव्यू के लिए आवेदन आयोग सचिव रेणु जयपाल के अनुसार साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट (rpsc.rajasthan.gov.in) से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसे दो प्रतियों में भरकर समस्त आवश्यक शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में 20 जनवरी तक व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा प्रस्तुत करना होगा.
इंटरव्यू की तारीख की सूचना
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी. पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी. साथ ही पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा. जिसकी सूचना आगे भेज दी जाएगी.
इनके परिणाम रोके गए
आयोग के अनुसार एक अभ्यर्थी (रोल नम्बर 286988) का परिणाम आयोग द्वारा अभी भी प्रशासनिक कारणों से रोका गया है. जबकि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 2 अभ्यर्थियों (रोल नम्बर -305004, 377510) का परिणाम रोका गया है. लिखित परीक्षा के परिणाम में शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पूर्व में सफल घोषित कुल 6 अभ्यर्थियों (160138 166826| 175624 |215814 238391 |377401 ) को लिंग परिवर्तन (Gender change) के फलस्वरूप कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु असफल घोषित किया गया है. यानी उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा निरस्त की गई है.
ये भी पढ़ें-
पढ़ें हिंदी समाचार ऑनलाइन और देखें लाइव टीवी न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी हिन्दी में समाचार.
.
