बिना अंडे और मैदा के केक-बन-बिस्किट, इकोनॉमिक्स टीचर की अरोमा बेकरी
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Dehradun News: शिवांगी राजपूत ने कहा कि देहरादून में पुराने वक्त से ही बेकरी उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है, इसलिए उन्होंने इस बिजनेस को चुना. उन्हें भी बचपन से खानपान का काफी शौक रहा है, इसलिए उन्होंने अपन…और पढ़ें
बेकरी प्रोडक्ट्स की कीमत अलग-अलग है.
देहरादून. बेकरी प्रोडक्ट्स की अगर बात करें, तो काफी लोग अंडा नहीं खाना चाहते हैं, इसलिए वे बेकरी उत्पादों से परहेज करते हैं. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की अरोमा बेकरी के बारे में, जहां आपको 100 फीसदी वेजिटेरियन प्रोडक्ट मिलेंगे. यहां आपको बिना मैदा और बिना अंडे के बन, केक और ब्रेड मिलेगी. इतना ही नहीं, आपको यहां फुल लोडेड वेजिटेबल के साथ ब्रेड भी मिलेगी, जो बहुत हेल्दी होती है. इसकी कीमत 70 रुपये है.
अरोमा बेकरी की मालकिन शिवांगी राजपूत ने लोकल 18 से कहा कि वह पेशे से इकोनॉमिक्स टीचर हैं. उन्होंने 15 साल तक स्कूल में इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट पढ़ाया. अब वह बच्चों को कोचिंग में पढ़ाती हैं, साथ ही उन्होंने नौकरी छोड़कर बेकरी का काम शुरू कर दिया. उन्होंने बिजनेस स्टडीज में शिक्षा हासिल की थी, तो वह प्रैक्टिकल तौर पर भी इसे लागू करके देखना चाहती थीं, जिसका अच्छा रिजल्ट आया. उन्होंने कहा कि देहरादून में पुराने वक्त से ही बेकरी उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है, इसलिए उन्होंने इस बिजनेस को चुना. उन्हें भी बचपन से खानपान का काफी शौक रहा है, इसलिए उन्होंने अपनी बेकरी में कई वैराइटी रखी है.
गार्लिक-मसाला ब्रेड का बेहतरीन जायका
शिवांगी बताती हैं कि उनके पास 30 से ज्यादा फ्लेवर्स में केक, ब्राउनी और चॉकलेट डोनट्स मिलते हैं. केक की बात करें, तो स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, पाइनएप्पल और रसमलाई केक मिलता है. रसमलाई केक में इंडियन टच मिलता है. वह प्रोडक्ट्स बनाने के लिए मैदा और अंडे का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि प्रीमिक्स का प्रयोग करती हैं. उनके पास कई तरह के बिस्किट जिनमें मेरठ की मशहूर नान खटाई, कोकोनट बिस्किट, आलमंड-हनी बिस्किट, मूंगदाल, कस्तूरी और मेथी फ्लेवर में नमकीन बिस्किट आदि कई वैराइटी में बिस्किट और बन मिल जाते हैं. कई तरह की ब्रेड और मफिन मिल जाती हैं. यहां आपको मीठे के अलावा नमकीन ब्रेड भी मिलेगी. गार्लिक बटर ब्रेड मिल जाएगी, जिसे फ्रेश खाने में ही मजा आता है. वहीं आपको यहां मसाला ब्रेड का बेहतरीन जायका भी मिल जाएगा, जिसमें शिमला मिर्च, गाजर समेत कई सब्जियों के साथ चीज भी होता है. यह काफी हेल्दी होती है.
कहां है अरोमा बेकरी?
अगर आप भी अरोमा बेकरी के केक, बन, बिस्किट, ब्रेड आदि का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले देहरादून के रायपुर जाएं. यहां रायपुर चौक से थोड़ी ही दूर पंजाब नेशनल बैंक के पास आपको बेकरी मिल जाएगी.
Dehradun,Uttarakhand
February 20, 2025, 16:58 IST
बिना अंडे और मैदा के केक-बन-बिस्किट, इकोनॉमिक्स टीचर की अरोमा बेकरी