IAS टॉपर तृप्ति धोदमी की सफलता की कहानी: समाज में एक गलत धारणा बनी हुई है कि शादीशुदा लोगों के लिए यूपीएससी (UPSC) जैसी परीक्षा पास करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन हर साल तमाम ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं, जिनमें शादीशुदा लोग सिविल सेवा (Civil Service) में सफलता प्राप्त कर लेते हैं. आज आपको आईएएस अफसर तृप्ति धोड़मिसे (Trupti Dhodmise) की कहानी बताएंगे, जिन्होंने फुल टाइम जॉब और शादीशुदा जिंदगी के साथ यूपीएससी की तैयारी की और सफलता प्राप्त करके अपना सपना पूरा कर लिया.
इंजीनियरिंग के बाद कुछ समय नौकरी की
तृप्ति पढ़ाई में हमेशा से होशियार रहीं और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक कंपनी ज्वाइन कर ली और कुछ समय तक नौकरी की. इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र स्टेट सर्विस एग्जाम क्लियर करके सरकारी नौकरी हासिल कर ली. इस दौरान उनकी शादी हो गई. इन सब के बावजूद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने की ठान ली.
ऐसा रहा यूपीएससी का सफर
तृप्ति का यूपीएससी का सफर करीब 5 साल लंबा रहा. दूसरे प्रयास में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इससे उनका कॉन्फिडेंस कम हो गया और तीसरे प्रयास में प्री परीक्षा में फेल हो गईं. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी छोड़ने का फैसला किया. लेकिन उनके पति ने उन्हें मोटिवेट किया और तैयारी करने के लिए मनाया. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 16 प्राप्त कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.
यहां देखें तृप्ति का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू
अन्य कैंडिडेट्स को तृप्ति की सलाह
तृप्ति का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए आपके पास एक मजबूत मोटिवेशन और सेल्फ कॉन्फिडेंस होना चाहिए. वे कहती हैं कि इस परीक्षा को आप कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति की बदौलत किसी भी परिस्थिति में पास कर सकते हैं. तृप्ति के मुताबिक यहां मिलने वाली असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए और लगातार अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए. अगर आप सही दिशा में लगातार मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.
यह भी पढ़ेंः
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.
