अपने ये टूटे खिलौने देख लो जनरल मुनीर… खेतों में मजाक बन बिखरा पड़ा है पाक हथियारों का कबाड़

उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया.’

     

भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमान बर्बाद हो गए, जिनकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये होती है. यानि पाकिस्तान के हजार करोड़ रुपये खाक हो गए. इसी तरह पाकिस्तान के दो JF-17 लड़ाकू विमानों को भी भारत ने मार गिराया, जिनकी कीमत 120 करोड़ के आस पास होती है यानि पाकिस्तान ने अपने 240 करोड़ रुपये गंवा दिए.

इसके अलावा भारत ने पाकिस्तानी पंजाब में उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानी AWACS से लैस प्लेन को भी जमींदोज कर दिया, जिसकी कीमत बताई जा रही है- 5,845 करोड़ रुपये. इन सभी को जोड़ दें तो पूरी कीमत बैठती है, 7 हजार 85 करोड़ रुपये.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘अंतररष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ और कई उत्पीड़नकारी हमले करने की कोशिश की गई. भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों और अधिकांश वेक्टरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया. हालांकि, उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना स्टेशनों पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित नुकसान हुआ. इसके बाद रात 1:40 बजे के बाद पंजाब के कई हवाई ठिकानों पर कई हाई-स्पीड मिसाइल हमले भी देखे गए.’

ये भी पढ़ें:- गुस्‍ताखी की मिल रही सजा, पाकिस्‍तान को जानिए अब तक कितनी चोट?