असिस्टेंट प्रोफेसर के 173 पदों पर निकली भर्तियां, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

जेकेपीएससी 2021 भर्ती: जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग (Jammu and Kashmir Public Service Commission,JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसरों (Assistant professors) की भर्ती के लिए आवेदन निकाली है. बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया अभी 8 सितंबर से शुरू होगी और यह 7 अक्टूबर 2021 तक प्रक्रिया चलेगी. जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग ने कुल 173 पदों पर नियुक्ति करेगा. इसके लिए जरूरी है कि उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अधिवास यानी या तो उसके पास यहां घर हो या वह यहां का निवासी हो. उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. आप आखिरी तारीख बीतने से पहले अप्लाई कर लें. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल jkpsc.nic.in/ पर जाकर लॉगइन करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा.

क्या होनी चाहिए उम्र जानें

ओपन मेरिट श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनका जन्म 1 जनवरी 2003 के पहले या 1 जनवरी 1981 से पहले हुआ हो. इसके अलावा आरबीए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एएलसी/आईबी, पीएसपी और ओएससी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों की आयु 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनका जन्म 1 जनवरी 2003 के पहले या 1 जनवरी 1978 के बाद हुआ हो. पीएचसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. 1 जनवरी 2003 से पहले या 1 जनवरी 1977 के बाद पैदा होना चाहिए.

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

गणित- 5
बायोकेमिस्ट्री-2
समाजशास्त्र- 26
सांख्यिकी- 1
इस्लामी अध्ययन- 5
वाणिज्य- 3
रेशम उत्पादन-1
टूर एंड ट्रैवल- 2
सूचना और प्रौद्योगिकी- 7
औद्योगिक रसायन विज्ञान-1
जैव सूचना विज्ञान- 3
बीबीए/एमबीए और मैनेजमेंट- 5
पर्यावरण विज्ञान- 15
इलेक्ट्रॉनिक्स- 3,
कंप्यूटर एप्लीकेशन / बीसीए / एमसीए- 1
भूगोल-8,
शिक्षा-6,
हिंदी-12
राजनीति विज्ञान- 23
उर्दू- 15
अर्थशास्त्र- 14
इतिहास- 10
दर्शन- 5
कुल पदों की संख्या -173

ये भी पढ़ें-

Govt Jobs : न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेंड अप्रेंटिस के 107 पदों पर निकाली वैकेंसी, 13 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.