आज घोषित होगा CLAT रिजल्ट 2021, इस लिंक पर करें चेक
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ( CNLU) द्वारा 28 जुलाई 2021 यानी आज CLAT रिजल्ट 2021 जारी कर दिया जाएगा जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दिया था वे अपना परिणाम CNLU की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.
क्लैट 2021 लिखित परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी
कंसोर्टियम द्वारा लिखित परीक्षा 23 जून 2021 को आयोजित की गई थी. COVID 19 महामारी के बीच परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी वहीं काउंसलिंग इंवाइट लिस्ट भी कल 29 जुलाई 2021 को जारी कर दी जाएगी. इससे पहले, कंसोर्टियम ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और ऑब्जेक्शन उठाने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2021 थी
क्लैट 2021 रिजल्ट कैसे करें चेक
सबसे पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
होम पेज पर CLAT रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका CLAT रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर आ जाएगा.
परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड कर लें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
क्लैट 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी
CLAT 2021 के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को एनएलयू में अपनी सीटों को ब्लॉक करने के लिए 50,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
इसके आधार पर, पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा 1 अगस्त 2021 को की जाएगी.छात्रों को CLAT परिणाम 2021 पर अधिक अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए.