उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की मैथ्स विषय की ऐसे करें तैयारी, एक्सपर्ट ने बताया फुल मार्क्स लाने का सीक्रेट फॉर्मूला



Last Updated:

Haldwani: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कुछ ही दिन में शुरू होने वाली हैं. इनमें भी मैथ्स का पेपर बच्चों को काफी कठिन लगता है. एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे मैथ्स के पेपर में अच्छे नंबर लाए जा सकते हैं.

हल्द्वानी. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षा चाहे जो भी हो, लेकिन जब बात गणित यानी मैथ्स की होती है तो टेंशन दोगुनी हो जाती है. स्टूडेंट्स को टेंशन रहती है कि पेपर कैसा आएगा और कैसे उसे हल करके गणित में पूरे नंबर ला सकते हैं या यू कहें आप टॉप कर सकते हैं. यही जानने के लिए लोकल-18 की टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी गणित शिक्षक अमर सिंह बिष्ट जोकि राजकीय इंटर कालेज गुनियालेख में कार्यरत हैं से खास बातचीत की.

उन्होंने स्टूडेंट्स को परीक्षाओं से संबंधित कुछ खास टिप्स दिए. शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमर सिंह ने बताया कि गणित का पेपर 28 फरवरी को है. तब तक बच्चे अच्छे अंक लाने के लिए इस तरह से तैयारी कर सकते हैं.

नंबर गेम है इस विषय में
उन्होंने बताया कि गणित एक ऐसा पेपर है जिसमें थ्योरी नहीं होती है. सिर्फ और सिर्फ नंबर गेम होता है, जितने ज्यादा सवालों का जवाब आप एकदम सही दे देंगे, उतने पूरे नंबर आपको मिल जाएंगे. गणित जैसे पेपर में पूरे नंबर लाने के लिए एक ही चीज सबसे महत्वपूर्ण है वह है प्रैक्टिस. जितनी ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे उतना अच्छा पेपर करेंगे. खासतौर पर एनसीईआरटी के सवालों को हल करें.

कैलकुलस चैप्टर की अच्छे से करें तैयारी
अमर सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स को कैलकुलस चैप्टर अच्छे से तैयार करने चाहिए. इसमें इन्टग्रेशन, डिफरेन्शीऐशन में से 35 अंक के प्रश्न आते हैं. इसके अतिरिक्त प्रोबैबिलटी से आठ अंक के प्रश्न आते हैं. लीनियर प्रोगामिंग में से पांच अंक का एक प्रश्न आता है, जिसे आप आसानी से हल कर सकते हैं.

कोई भी सवाल छोड़ें नहीं
अमर सिंह ने बताया कि बच्चे अक्सर यह गलती करते हैं कि उनको अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आ रहा है तो उसे छोड़ देते हैं, जिससे उनके पूरे नंबर कट जाते हैं. ऐसे में कोई भी सवाल छोड़े नहीं, हल करने की कोशिश करें. अगर हल नहीं हो रहा है तो फार्मुला सही लिखे क्योंकि गणित में स्टेप मार्किंग होती है.

इसके अलावा पहले जिन सवालों का जवाब आता है उनको कर लें और जिन सवालों का जवाब नहीं आता है उन्हें आखिरी में करें. ताकि आप एक ही सवाल में उलझे नहीं रहेंगे और पूरा पेपर हल हो जाएगा, छूटेगा नहीं.

मॉडल पेपर हल करें
अमर सिंह ने बताया कि एनसीईआरटी के साथ-साथ मॉडल पेपर भी हल करें. पेपर का पैटर्न देखें कि किस तरह के सवाल ज्यादा पूछे गए हैं, उस हिसाब से तैयारी करें. गणित के पेपर में जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतने अच्छे अंक मिल पाएंगे.

homecareer

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की मैथ्स विषय की ऐसे करें तैयारी, आएंगे फुल मार्क्स!