कृष्ण के अवतार ने दिख रहा ये बच्चा लड़का नहीं थी लड़की, प्रधानमंत्री मोदी भी इन्हें करते हैं नमन, पहचानो तो जानें…

कृष्ण के अवतार ने दिख रहा ये बच्चा लड़का नहीं थी लड़की

नई दिल्ली :

आज कृष्ण जन्माष्टमी है चारों तरफ लोग भक्ति में झूम रहे हैं. कहीं भक्ति के गाने बज रहे हैं तो कहीं बच्चे कृष्ण सुदामा और राधा बन रहे हैं. हालांकि बचपन में राधा, कृष्ण बनने का शौक किसको नहीं था. आम हो या खास हर कोई खास पलों को कैद करना चाहता है. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर काफी पुरानी मालूम पड़ती है. इस तस्वीर में दो बच्चे दिख रहे हैं जिसमें से एक ने कृष्ण अवतार धारण किया है और दूसरे ने सुदामा का. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस तस्वीर में कृष्ण अवतार में दिख रहा ये बच्चा लड़का नहीं बल्कि लड़की है. इस तस्वीर में कृष्ण का अवतार निभाने वाली कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर थीं. और सुदामा का किरदार मीना मंगेशकर जो की उनकी सबसे छोटी बहन हैं वे निभाती हुई दिखाई दे रही हैं. यह तस्वीर तब की है जब दोनों स्कूल में एक नाटक में थे. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर खूब पसंद की जा रही है. इस तस्वीर पर फैन्स के भी खास कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. 

आपको बता दें कि लता मंगेशकर का निधन इसी साल 6 फरवरी साल 2022 में 92 साल की उम्र में हुआ था. उस दिन सभी की आंखें नम थीं. बड़े सितारे से लेकर बड़े राज नेताओं तक ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी थी. बता दें कि  प्रधानमंत्री मोदी ने भी लता जी को नमम कर श्रद्धांजलि दी थी. लता जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सदाबहार गाने सालों साल उनके फैन्स के कानों में गूंजेंगे. 

VIDEO:कैजुअल आउटफिट में नजर आईं करीना कपूर