कौन हैं IPS तृप्ति भट्ट जिन्होंने ठुकराई 16 नौकरियां, जानें क्यों हैं वायरल


Last Updated:

Almora News: आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बताया कि जब वह तैयारी करती थी, तो वो दिन में 4 घंटे पढ़ाई को दिया करती थी और छुट्टी के दिनों में 7 से 8 घंटे लगा देती थीं.

आईपीएस तृप्ति भट्ट.

हाइलाइट्स

  • तृप्ति भट्ट ने ISRO की नौकरी ठुकराई.
  • तृप्ति भट्ट ने पहले प्रयास में UPSC पास किया.
  • तृप्ति भट्ट फेसबुक पर बच्चों को मोटिवेट करती हैं.
अल्मोड़ा: किसी ने ठीक कहा है ‘जिन के मज़बूत इरादे बने पहचान उनकी मंज़िलें आप ही हो जाती हैं आसान उन की’ यह पंक्ति उत्तराखंड की आईपीएस बेटी के ऊपर सटीक बैठती है. सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की बेटी तृप्ति भट्ट आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. साल 2013 बैच की आईपीएस ऑफिसर तृप्ति भट्ट ने आईपीएस बनने का सपना देखा था और उन्होंने इसे पूरा भी करके दिखाया. लोकल 18 से फोन में खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई अल्मोड़ा के बियरशीबा स्कूल से हुई है और 12वीं केंद्रीय विद्यालय से की. उसके बाद उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद एनटीपीसी में बतौर सहायक प्रबंधक काम किया.

ISRO से भी मिला था जॉब ऑफर

तृप्ति भट्ट ने ISRO और मारुति कंपनी के अलावा अन्य जगहों से भी नौकरी के ऑफर मिले थे, लेकिन उनका लक्ष्य तो कुछ और ही था. उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा को चुना और एनटीपीसी में नौकरी के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी. फिर उसके बाद वह दिन आया जब उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करके 165वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद उन्हें अपना होम कैडर आवंटित हुआ.

कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए पढ़ाई

आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बताया कि जब वह तैयारी करती थी तो वो दिन में 4 घंटे पढ़ाई को दिया करती थी और छुट्टी के दिनों में 7 से 8 घंटे लगा देती थी. उनका यह भी मानना है कि हर बच्चे में अलग-अलग क्वालिटी होती हैं. बच्चे जिसमें कंफर्ट हो उसी अनुसार उन्हें पढ़ाई करनी चाहिए. हो सके तो अभिभावक बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रेशर ना करें उन्हें जितना समझ आता है वह उसी अनुसार अपनी पढ़ाई में फोकस कर सकते हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए आईपीएस तृप्ति भट्ट बच्चों को गाइड करते हुए नजर आ रही हैं और वह छोटे-छोटे वीडियो के जरिए बच्चों को पढ़ाई की टिप्स दे रही हैं. तृप्ति मोटिवेशनल वीडियो के जरिए बच्चों को तैयारी में कैसे फोकस करें इसके बारे में भी जानकारी साझा करते हुए वह नजर आती हैं. फेसबुक में Tripti Bhatt IPS पेज के नाम से वह वीडियो शेयर कर रही हैं.

homeuttarakhand

कौन हैं IPS तृप्ति भट्ट जिन्होंने ठुकराई 16 नौकरियां, जानें क्यों हैं वायरल