गजब का टैलेंट… ये हैं उत्तराखंड की पहली लीफ आर्टिस्ट, पीपल के पत्ते पर बना देती हैं आपकी हूबहू तस्वीर


हिना आज़मी/ देहरादून. कागज पर अलग-अलग रंगों के माध्यम से अलग-अलग आकृति हर कोई इंसान बना सकता है, लेकिन चित्रकार के हुनर को कोई मात नहीं दे सकता है. पेपर और केनवास पर तो आपने पेंटिंग्स बनाते हुए लोगों को देखा होगा, लेकिन जया वर्मा उत्तराखंड की पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जो पीपल के पत्ते पर हूबहू इंसान की तस्वीर बना लेती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की भी तस्वीर लीफ पेंटिंग के जरिए बनाई है. इसके अलावा व्हीट स्टिक यानी गेहूं की सूखी डंडियों से भी वह तस्वीर बना लेती हैं.

जया वर्मा ने लोकल 18 से कहा कि वह बचपन से ही ड्राइंग करती हैं, लेकिन पिछले दो-तीन सालों से उन्होंने लीफ आर्ट शुरू की. उन्होंने बताया कि मेरे लिए भी यह नया था और उत्तराखंड के लोगों के लिए भी यह आर्ट नई है. साथ ही बताया कि इससे पहले वह फैब्रिक पेंटिंग करती थी. उन्होंने धीरे-धीरे कपड़ों पर पेंटिंग करना शुरू किया. इसके अलावा में केनवास पेंटिंग्स, वुड पेंटिंग्स, ग्लास पेंटिंग्स कर देती हैं.

व्हीट स्टिक्स से बनाई रतन टाटा और सोनू सूद की पेंटिंग
जया वर्मा ने गेहूं की सूखी हुई स्टिक्स से रतन टाटा और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तस्वीर बनाकर पोस्ट की थी, तो उनकी इस तस्वीर पर सोनू सूद ने रिएक्ट भी किया था. इससे उनको खूब चर्चा मिली थी.

पत्ते को सुखाकर बनाई जाती है लीफ पेंटिंग
उत्तराखंड की पहली लीफ आर्टिस्ट जया वर्मा ने बताया कि लीफ पेंटिंग बनाने के लिए दो तरीके प्रयोग किये जा सकते हैं. पहले अगर हमें जाली पर पेंटिंग करनी है तो उसे भिगाकर उसकी जाली निकालने के बाद सुखाकर उस पर पेंटिंग की जाती है. दूसरे तरीके में हरी पत्तियों पर ही पेंटिंग कर उसे सुखाया जाता है. इस प्रोसेस को पूरा होने में 2-3 दिन लग जाते हैं. बता दें कि जया एक टीचर हैं, जो स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ टाइम निकाल कर अपनी इस हॉबी पर भी काम करती हैं और हर दिन पेंटिंग्स में कुछ नया करना चाहती हैं. अगर आप भी किसी को लीफ आर्ट गिफ्ट करना चाहते हैं या अपनी तस्वीर बनवाना चाहते हैं, तो आप जया वर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट Pahadi_klakar पर जाकर ऑर्डर दे सकते हैं.

Tags: Dehradun news, Local18, Painting, Uttarakhand news