जम्मू-कश्मीर में बंपर वैकेंसी, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

जेकेएसएसबी भर्ती 2022: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जल शक्ति, बागवानी और कृषि उत्पादन, किसान कल्याण विभाग में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE), हॉर्टिकल्चर टेक्निशियन ग्रेड- IV, जूनियर असिस्टेंट, सेरिकल्चर असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, सीड एक्जामिनर और ड्राइवर जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है. इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परिभाषित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का निवासी होना जरूरी है.

रिक्ति विवरण:
यह भर्ती अभियान 462 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 163 रिक्तियां जल शक्ति विभाग के लिए हैं, 198 रिक्तियां बागवानी विभाग में हैं और 101 रिक्तियां कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग में हैं.

आवेदन शुल्क:
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹ 350 का भुगतान करना होगा.

आयु सीमा:
उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, आरबीए, एएलसी / आईबी, ईडब्ल्यूएस, पहाड़ी भाषी बोलने  (पीएसपी),  उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 43 वर्ष है. शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति के लिए आयु सीमा 42 वर्ष है. भूतपूर्व सैनिक के लिए आयु सीमा 48 वर्ष और सरकारी सेवा/संविदात्मक रोजगार के लिए 40 वर्ष है.

ये भी पढ़ें

HP TET Application 2021: हिमाचल प्रदेश टीईटी 2021के लिए आज से करें आवेदन, 13 नवंबर से शुरू होगी परीक्षाएं

Railway Recruitment 2021: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 15 साल के उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.