डेंटल सर्जरी की डिग्री प्राप्त करने के बाद अपाला मिश्रा ने हासिल की यूपीएससी में सफलता


IAS टॉपर अपाला मिश्रा की सफलता की कहानी: आज आपको यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल करने वाली डॉ. अपाला मिश्रा (Dr. Apala Mishra) के बारे में बताएंगे. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाली अपाला डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी में आई थीं और उन्होंने तीसरे प्रयास में आईएएस अफसर (IAS Officer) बनने का सपना पूरा कर लिया. आज आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह उन्होंने यूपीएससी के सफर को पूरा किया.

बीडीएस की पढ़ाई के बाद शुरू की तैयारी
अपाला मिश्रा के पिता आर्मी में ऑफिसर हैं और उनकी मां प्रोफेसर हैं. शुरू से ही अपाला पढ़ाई में काफी होशियार रहीं और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की. साल 2018 में पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर ली.

अपाला ने ऐसे तैयार की स्ट्रेटजी
अपाला मिश्रा के मुताबिक उन्होंने हर दिन करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई की. सिलेबस के अनुसार सबसे पहले किताबें इकट्ठी कीं और उसके बाद बेहतर रणनीति बनाकर तैयारी में जुट गईं. शुरुआती 2 प्रयासों में उन्हें असफलता मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ती रहीं.

यहां देखें अपाला मिश्रा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अपाला की सलाह
अपाला का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको लगातार बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा. वे कहती हैं कि जब तक आप हर दिन इसके लिए प्रयास नहीं करेंगे तब तक आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे. उनके मुताबिक कड़ी मेहनत, सही रणनीति, ज्यादा से ज्यादा रिवीजन, आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस और सकारात्मक रवैया सफलता के रास्ते खोल देता है.

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: सालों कड़ी मेहनत करने के बाद Ankita Jain को यूपीएससी में मिली सफलता, जानें स्ट्रेटेजी

Delhi University Recruitment 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर बंपर वैकेंसी, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.