तीन तलाक से पीड़ित शबनम ऑटो रिक्शा चलाकर कर रहीं परिवार का गुजारा
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर : महिलाओं को तलाक के बाद देवासी की जिंदगी गुजारते तो आपने बहुत देखा होगा. लेकिन उत्तराखंड की रहने वाली शबनम आज लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है. तीन तलाक के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करने की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेकर शबनम ने ऑटो रिक्शा सीखकर ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया है. शबनम आजकल उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में अक्सर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आती है.
काशीपुर क्षेत्र में रिक्शा चलाती हैं शबनम
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र की रहने वाली शबनम के पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक मिलने के बाद बच्चों और खुद की जिम्मेदारी शबनम के सिर पर आ गई. जिसके बाद शबनम ने खुद को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दिया. आज शबनम उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र की सड़कों पर ऑटो रिक्शा दौड़ती नजर आती हैं. शबनम को ऑटो रिक्शा चलाते थे क्षेत्रवासी सोलंकी हौसला अफजाई भी करते हैं.
यह भी पढ़ें : यहां है 5 लाख रुद्राक्ष से बना 20 फीट ऊंचा शिवलिंग, सपने में मिला था बाबा का निर्देश
2017 में पति ने दिया था तलाक
ऑटो रिक्शा चालक शबनम ने बताया कि 2011 में मेरी शादी उधम सिंह नगर जिले की जसपुर क्षेत्र में हुई थी. कुछ सालों तक सब कुछ ठीक चला और मेरी दो बेटी और एक बेटा पैदा हुआ, तब तक हम खुशी से जीवन यापन कर रहे थे. लेकिन फिर धीरे-धीरे मेरे पति ने मेरी उपेक्षा करना शुरू कर दी और 2017 में मुझे तलाक दे दिया. तलाक के बाद से मेरे पति ने बच्चों की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया जिसके बाद में अपने बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई.
घर-घर जाकर किया सिलाई का काम
जहां अपने बच्चों के लिए मैंने घर घर जाकर काम किया सिलाई सीखे और बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके. इसके साथ ही अपने पति से कानूनी लड़ाई लड़ते हुए मैंने अपनी कमाई से ऑटो रिक्शा खरीदा लिया, जिस ऑटो रिक्शा को चलाकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करती हूं.
उन्होंने कहा कि जब मेरे पति ने मुझे तलाक दिया तो मेरी जिंदगी पूरी तरह से उजड़ गई. मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे सब कुछ ठीक होगा. लेकिन आज पूरे सम्मान के साथ अपनी मेहनत के दम पर अपना और अपने बच्चों का जीवन यापन कर रही हूं.
.
Tags: Local18, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : August 01, 2023, 17:58 IST