दो शिक्षकों का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने कर दिया सस्पेंड
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Viral video Bageshwar : बागेश्वर के बिरुवा बिलौना स्कूल में शराब पीकर आने वाले दो शिक्षकों को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सस्पेंड कर दिया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
शराब के नशे में धुत दो शिक्षक
बागेश्वर. शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो क्या ही कहा जाए. मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का हैं, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है. शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बागेश्वर में कपकोट तहसील के हाम्टी कापड़ी गांव स्थित बिरुवा बिलौना स्कूल के दो शिक्षक सस्पेंड हो गए हैं. उनका शराब पीकर स्कूल में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. वीडियो शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के पास भी आया. वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है. जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा.
मामले का वीडियो तब बनाया गया, जब राजूहा बिरुला बिनौला में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक थी. निर्धारित समय पर ग्रामीण बैठक में पहुंच गए, लेकिन बैठक शुरू नहीं हो पाई. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ही शिक्षक शराब के नशे में धुत थे. वह रोजाना इसी तरह स्कूल पहुंचते हैं. ग्रामीणों को पहले से ही शिक्षकों के नशे में स्कूल आने का शक था और आज बैठक के लिए ग्रामीण भी स्कूल में पहुंचे थे.
जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्या मामले को गंभीर बताया और दोनों शिक्षकों को सस्पेंड करने के आदेश दें दिए हैं. इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन के निर्देश पर उप शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे. दोनों शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र शामा लाया गया. जहां उनके खून की जांच की गई. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी. उप शिक्षा अधिकारी कपकोट चक्ष्युपति अवस्थी ने बताया कि राजूहा बिरुवा बिमौला में शिक्षक धीरज कुमार व महेश गुरुरानी का वीडियो वायरल हुआ है. सूचना के बाद वह स्कूल पहुंचे. ढाई बजे तक स्कूल रहा. उसके बाद दोनों शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र शामा लाया गया. यहां खून सैंपल लिए गए, जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई होगी.
Bageshwar,Uttarakhand
February 10, 2025, 23:56 IST
दो शिक्षकों का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने कर दिया सस्पेंड