नैनीताल: आदमखोर बाघ अब तक ले चुका 6 लोगों की जान, पकड़ने के लिए चंडीगढ़ से बुलाया गया शिकारी
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पास फतेहपुर के जंगल में इन दिनों आदमखोर बाघ ने आतंक मचा रखा है. यह बाघ पिछले चार महीनों के दौरान कम से कम छह लोगों की जान ले चुका है. अब उत्तराखंड प्रशासन ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज़ कर दी हैं.
पिछले हफ्ते ही इस बाघ ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला को अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद वन आरक्षकों ने इस आदमखोर बाघ को पकड़ने की अपनी कोशिशें तेज़ कर दी हैं. वहीं इसे मारने के लिए चंडीगढ़ से खास तौर पर प्रशिक्षित शिकारी आशीष दास गुप्ता को बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर गहराने लगी पानी की किल्लत, बेमौसम धान की खेती ने बढ़ाया संकट
वन विभाग की टीम ने इस बाघ को पकड़ने के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए और करीब 50 लोगों की टीम को तैनात किया है. ये सारे लोग भदूनी और पनियाली गांव से जंगलों में बाघ के निशान तलाशने में जुटे हैं.
ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा बनाई जाएगी हेरिटेज सिटी, पटाल-पुराने मकानों को दिया जाएगा मूल स्वरूप
वहीं स्थानीय पुलिसकर्मी भी लोगों को इस आदमखोर बाघ को लेकर सावधान कर रहे हैं और उन्हें इस बाघ से बचने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं. जिला वन अधिकारी सीएस जोशी कहते हैं, ‘सारी टीमें बाघ को पकड़ने में जुटी हैं. लोगों से अनुरोध है कि कोई भी फतेहपुर के पास के जंगलों में न जाएं.’
आपके शहर से (नैनीताल)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Nainital news, Tiger, Uttarakhand news