पर्यटन सीजन के लिए नैनीताल तैयार! प्रशासन ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान, क्या जाम से मिलेगी निजात ?


तनुज पाण्डे/ नैनीताल : उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन की शुरुआत होने को है. मई के महीने में मैदानी इलाकों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां रहती है. इस दौरान देश के हिल स्टेशनों पर देशभर के पर्यटकों की भीड़ रहती है. सरोवर नगरी नैनीताल भी पर्यटकों की पहली पसंद रहता है. यही वजह है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति बार पैदा हो जाती है. और वीकेंड के दौरान नैनीताल और इसके आसपास गाड़ियों की लंबी कतारें जाम में फंसी देखी जा सकती है.

प्रशासन द्वारा हर साल पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से निपटने के लिए एक ट्रैफिक प्लान बनाया जाता है. लेकिन गाड़ियों का दबाव ज्यादा होने की वजह से ट्रैफिक प्लान ज्यादातर विफल हो जाते हैं. इस बार भी बीतें सालों को तरह आगामी पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन द्वारा नया ट्रैफिक प्लान बनाया है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दिया जाएगा बढ़ावा
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्यटक अभी से पहाड़ों की तरफ रख करने लगे हैं. ऐसे में वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान पहाड़ों में पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए नैनीताल में डीएम वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक ली. इस दौरान डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने बताया पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में छोटी-छोटी पॉकेट कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है ताकि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इसके अलावा नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए सार्वजानिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्यटकों को शहर में शटल सेवा के माध्यम से भेजा जा सके.

शटल सेवा का होगा विस्तार
एसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया नैनीताल के साथ-साथ कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके लिए कैंची धाम क्षेत्र में भी शटल सेवा चलने का योजना बनाई जा रही है. पर्यटन सीजन के दौरान शहर में जाम ना लगे इसके लिए शहर की पार्किंग फूल होने के बाद शहर के बाहर रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहन रोक जाएंगे. जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल शहर में प्रवेश दिया जाएगा. पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है.

Tags: Local18, Nainital news, Uttarakhand news