बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी, अन्य इलाकों में स्कूल खुले, पढ़ें अपडेट


हाइलाइट्स

हल्द्वानी हिंसा के पांचवें दिन भी बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है
हालांकि, अन्य इलाकों में कर्फ्यू में ढील देते हुए स्कूलों को खोला गया है

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मदरसा और मजार के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर भड़की हिंसा के पांचवें दिन भी बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है. हालांकि अन्य इलाकों में कर्फ्यू से छूट देते हुए स्कूल और कॉलेज खोलने के निर्देश दिए गए हैं. कर्फ्यू के दौरान बनभूलपुरा इलाके में आवश्यक सामग्री की सुविधाएं बहाल रहेंगी. साथ ही मेडिकल सुविधा के साथ दूध, सब्जी, राशन की सप्लाई होगी.

जोनल मजिस्ट्रेट और कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर शेष क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से खुलेंगे. गौरतलब है कि गुरुवार से ही हल्द्वानी में स्कूल और कॉलेज बंद थे. इंटरनेट सेवाएं भी बंद थी.

इस बीच बनभूलपुरा हिंसा के 25 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने थाने से लुटे गए असलहों और कारतूस भी बरामद किये है. पुलिस ने 99 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है. पुलिस ने जुनैद से 1 तमंचा और 12 कारतूस, निजाम से 1 तमंचा, 8 कारतूस और
महबूब व शहजाद से भी असलहा बरामद किया है.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news