बिहार: पत्राचार माध्यम से B.Ed कोर्स का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रोल नंबर
प्रवेश परीक्षा में कुल 6937 अभ्यर्थी पास हुए हैं. जबकि 87 पुरुष अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं. प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान रोल नंबर 194915 वाले पटना के संजय कुमार पुत्र मोहनलाल विश्वकर्मा हासिल किया है. जबकि महिला अभ्यर्थियों में पटना की रीमा गुप्ता पुत्री नागेंद्र प्रसाद गुप्ता रोल नंबर 192583 ने हासिल किया है.
बता दें कि बिहार में डिस्टेंस मोड में बीएड कोर्स के लिए कुल 1000 सीटें हैं, जो नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तहत आती हैं. आज इन सभी सीटों के लिए परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. गौरतलब है कि इस परीक्षा में 9000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बारिश पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह, भीग कर मतदान करने पहुंचे बूथ
इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर एक जुलाई से सत्र शुरू करने की योजना है. छह मई से 22 मई के बीच प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी किए जाने की सूचना दी गई है.
गौरतलब है कि सेवारत शिक्षकों के लिए दूरस्थ माध्यम से बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रक्रिया की जाती है. इसके संचालन का जिम्मा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के ही जिम्मे है.
ये भी पढ़ें-
आपके शहर से (पटना)
पढ़ें हिंदी समाचार ऑनलाइन और देखें लाइव टीवी न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी हिन्दी में समाचार. हमें फेसबुक, ट्विटर, instagram और तार पर फॉलो करें.
टैग: बिहार के समाचार, पटना समाचार
.