बेहद खास है अलमोड़ा की रामलीला, महिलाएं करती हैं मंचन, देखने के लिए प्रदेशभर..
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की रामलीला उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश विदेश तक मशहूर है. यहां के कलाकार विभिन्न जगह पर जाकर यहां की रामलीला का मंचन कर चुके हैं. पिछले 3 साल से अल्मोड़ा में महिला रामलीला आयोजित की जा रही है. जिसमें सभी पात्र महिलाएं और बालिकाएं निभाते हुए नजर आती हैं. अल्मोड़ा के मल्ला महल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी महिलाओं में जोश और खरगोश देखने को मिल रहा है. देर रात तक चलने वाली इस रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे हैं.
दरअसल, अल्मोड़ा में आयोजित इस महिला रामलीला की तालीम के लिए महिलाएं करीब दो से ढाई महीने पहले इसकी तालीम लेती हैं. इस महिला रामलीला की खास बात यह है कि महिलाएं सभी संवादों को खुद गाती हैं. इसके अलावा इसमें घरेलू महिलाओं, नौकरी पेशा करने वाली महिलाएं के साथ छोटी बच्चियां, जो स्कूल और कॉलेज पढ़ती है वह भी इसमें प्रतिभाग करते हुए नजर आती हैं.
बाल कलाकार मानसी जोशी ने बताया कि वह रामलीला में प्रतिभाग करने के लिए काफी खुश है. वह रामलीला में भरत, ब्रह्मा, सीता सहेली और बाल हनुमान का पात्र निभा रही है. बड़ी महिलाओं और दीदी लोगों से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. आगे मानसी ने बताया कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है कि वह लोगों के सामने रामलीला के पात्र को निभाएंगी.
कलाकार पुष्पा नेगी ने बताया कि वह पहली बार रामलीला में प्रतिभा कर रही हैं पेशे वह एक टीचर हैं. टीचिंग के साथ-साथ वह अपने घर परिवार और रामलीला में प्रतिभा करने के लिए आ रही हैं. करीब ढाई महीने पहले उन्होंने तालीम ली और आज वह रामलीला का मंचन कर रही है.
महिला रामलीला के मुख्य निदेशक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले 3 साल से महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. महिलाओं की रामलीला करनाना एक बड़ा टास्क है. जिसमें सभी रामलीला के किरदार महिलाएं आपको निभाते हुए नजर आती हैं. उन्होंने बताया सभी महिलाओं की कोशिश रहती है कि अपने किरदारों में कैसे वह जान फूंक सके. रामलीला के सभी किरदार आपको महिलाएं और बालिकाएं निभाते हुए नजर आएंगी.
Tags: Almora News, Local18
FIRST PUBLISHED : May 12, 2024, 14:04 IST