मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन


एमपीएचसी भर्ती 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हॉर्टिकल्चरिस्ट, जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 61 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा इन पदों के लिए 30 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का कोर्स भी होना चाहिए. हाईकोर्ट परीक्षा के जरिए इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन करेगा. आपको इस भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं.

इन पदों पर होंगी भर्तियां
नोटिफिकेशन के मुताबिक हॉर्टिकल्चरिस्ट के 3, जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट के 54 और स्टेनोग्राफर के 4 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जा रही है. कुल पदों की संख्या 61 है.

महत्वपूर्ण तिथियां
इन विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई 2021 को शुरू हुई थी. योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. 30 अगस्त तक उन्हें एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी. इसके अलावा 3 से 5 सितंबर 2021 तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन किए जा सकेंगे. फिलहाल हाईकोर्ट ने इस भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है.

शैक्षणिक योग्यता
जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर का 1 साल का डिप्लोमा और शार्ट हैंड टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए. हॉर्टिकल्चरिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा स्टेनोग्राफर के पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है.

कितना है आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 922 रुपये है. ओबीसी, एससी और एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 722 रुपये है. एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है.

ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट https://mphc.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको रिक्रूटमेंट का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें. अब आपके सामने इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट आ जाएगा. एडवर्टाइजमेंट को डाउनलोड करके आप उसमें आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः NEET 2021: B.Sc नर्सिग कोर्स के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर NTA ने जारी किया नोटिस, ये हैं डिटेल्स

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.