मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, आज अनावश्यक खर्च होगा धन
Last Updated:
Mithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में आज का दिन (शनिवार) सुधार का योग लेकर आया है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है.
मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.
हरिद्वार. आज 26 अप्रैल शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. पिछले कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं पर आज विराम लगेगा. कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बने हुए हैं लेकिन यदि आप किसी कार्य से घर से बाहर वाहन से जा रहे हैं तो आपको चोट लगने, वाहन खराब होने या वाहन में अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होने के योग भी आज बने हुए हैं. परिवार में आज किसी सदस्य के अचानक बीमार होने से आपका धन खर्च होगा. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सुधार के योग लेकर आया है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान बने रहेंगे.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में विवाद का जो योग चल रहा था, आज उसमें सुधार होगा. आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. ऐसे ही प्रेम संबंधों में भी आज स्थिति अच्छी बनी रहेगी. कोई तनाव या विवाद आज नहीं होगा. आज आप अपने प्रेमी से खुलकर बात कर सकते हैं. आपके परिवार में आज कोई सदस्य अचानक से बीमार पड़ सकता है, जिस कारण आपका पैसा खर्च होगा. आज अनावश्यक रूप से धन खर्च होने के योग बने हुए हैं.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं या अपने स्कूल की पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, आज उनकी पढ़ाई में बाधा आने के योग हैं. पढ़ाई में किसी भी कारण से व्यवधान बने रहेंगे लेकिन शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक का समय आपकी पढ़ाई के लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है. इस समय में कोई व्यवधान नहीं होंगे. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उन्हें नौकरी संबंधित कोई ऑफर या सूचना प्राप्त हो सकती है. करियर को अच्छा बनाने के लिए नौकरी संबंधित जो सूचना मिलेगी, उसे स्वीकार करना आपके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज सफलता के योग बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं पर आज विराम लगेगा. कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बने हुए हैं लेकिन यदि आप किसी कार्य से घर से बाहर वाहन से जाएं, तो आपको बेहद ही सावधानी बरतनी होगी. वाहन से जाते समय आपको चोट लगने, वाहन खराब होने या वाहन में अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होने के योग आज बने हुए हैं. ऐसे ही परिवार में अचानक से किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपका धन खर्च होगा. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं लेकिन अनावश्यक रूप से आपका धन खर्च भी होगा. कोशिश करें कि आज आप घर से बाहर जाएं, तो बेहद ही सावधान और सतर्क रहें.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.