यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं, 11वीं एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाई
नई दिल्ली:
UP Board 9th and 11th Registration Last Date: यूपी बोर्ड से कक्षा 9वीं और 11वीं की पढ़ाई करने को सोच रहे छात्रों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है. यूपी बोर्ड ने अगले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दी है. जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड की कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे अपने स्कूलों की मदद से आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. बता दें कि पहले यूपी बोर्ड से कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2022 थी जिसे अब बढ़ाकर 10 सितंबर 2022 कर दी गई है.
यह भी पढ़ें
दरअसल तकनीकि समस्याओं के चलते यूपी बोर्ड की कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिशन के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कराने में असफल रहे थे. असफल छात्र और स्कूल संचालक बोर्ड से रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे. जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं, 11वीं एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों को बढ़ाया है.
जिन छात्रों ने अभी तक यूपी बोर्ड की कक्षा 9वीं, 11वीं एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें. स्कूल प्रशासक प्रत्येक विषय के लिए 50 रुपये शुल्क जमा करके छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
जैसे ही कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होगी, बोर्ड द्वारा छात्रों के लिस्ट को जांचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यूपी बोर्ड 11 सितंबर तक छात्रों के लिस्ट की जांच पूरी कर लेगा. बता दें कि छात्र अपने विवरण को 16 से 30 सितंबर 2022 तक संशोधित कर सकते हैं. संशोधित करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.