ये है पैसा वसूल दाबेली… मुंबईया स्‍वाद के दीवाने हैं तो यहां चले आइए, 30 रुपये में बन जाएगा दिन


अरशद खान/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेसकोर्स में स्थित बन्नू स्कूल के ठीक सामने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक आप मुंबईया व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. ‘मुंबई सैंडविच’ के नाम से यह कार्ट आपको बन्नू स्कूल के ठीक सामने लगी हुई नजर आ जाएगी. यहां पर आपको कई प्रकार के मुंबई स्टाइल सैंडविच और दाबेली का लाजवाब स्वाद चखने को मिलेगा. इन व्यंजनों का स्वाद इतना फेमस है कि लोग दूर-दूर आते हैं.

लोकल 18 को कार्ट के ओनर अशरफ ने बताया कि वह पिछले 8 सालों से देहरादून में इस कार्ट को लगा रहे हैं. उन्हें महाराष्ट्रीयन व्यंजन बनाने का 20 साल का एक्सपीरियंस है, जिसकी वजह से वह दून में महाराष्ट्र का ऑथेंटिक स्वाद कस्टमर को सर्व कर रहे हैं. उनके यहां बॉम्बे सैंडविच, भेलपुरी, दाबेली तैयार की जाती है. इस कार्ट पर सबसे ज्यादा हॉट सेलिंग दाबेली है. इसका स्वाद कस्टमर को इतना ज्यादा पसंद आता है कि देहरादून के कोने-कोने से लोग खाने आते हैं. यहां दाबेली 30 रुपये से शुरू होकर 80 रुपये तक है.

कैसे बनती है दाबेली
दाबेली एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है. इसे सरल शब्दों में समझा जाए तो बाहर से देखने में यह एक बर्गर की तरह आपको नजर आएगी, लेकिन इसमें आलू टिक्की का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसकी जगह आलू-टमाटर की मीठी चटनी, हरी चटनी, इमली की चटनी, कटी हुई वेजिटेबल, पीनट, नमकीन, सॉस और चीज का इस्तेमाल किया जाता है.

कैसे पहुंचें मुंबई सैंडविच?
राजधानी देहरादून में मुंबई सैंडविच की कार्ट बन्नू स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने रोजाना शाम 5 बजे से 11 बजे तक लगती है. यहां पहुंचने के लिए आपको अपने वाहन का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि यहां पर सवारी वाहन नहीं चलते हैं. देहरादून के रेस कोर्स पुलिस लाइन के पास बन्नू स्कूल आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगा.

Tags: Dehradun news, Food, Food 18