राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2021: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने फायरमैन (Fireman) और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (Assistant Fire Officer) के 629 पदों पर भर्तियां निकालकर पिछले दिनों आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. इन पदों पर 10वीं और 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2021 है. उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
इतने पदों पर होंगी भर्तियां
सिलेक्शन बोर्ड के मुताबिक फायरमैन के 600 और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 29 पदों के लिए यह भर्ती होनी है. कुल पदों की संख्या 629 है.
महत्वपूर्ण तिथियां
फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 सितंबर 2021 है. फिलहाल इस भर्ती की परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
असिस्टेंट फायर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा फायरमैन के पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उनके पास 6 महीने की फायरमैन ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
इतना है आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये, ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये है. आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने का शुल्क 300 रुपये है.
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. इस भर्ती से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा.
यह भी पढ़ेंः Allahabad HC Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 396 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.