रेलवे ने आईटीआई पास युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी
रेलवे भर्ती 2021: आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके युवाओं के लिए रेलवे (Railway) में अप्रेंटिस (Apprentice) करने का सुनहरा मौका है. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 1664 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2021 तक रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (RRC NCR) की वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईस्कूल और आईटीआई के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को अप्रेंटिस का मौका मिलेगा.
इतने पदों पर होगी भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके मुताबिक प्रयागराज डिवीजन में 364, झांसी डिवीजन में 480, झांसी वर्कशॉप में 185 और आगरा डिवीजन में 296 अप्रेंटिस के पद खाली हैं. कुल पदों की संख्या 1664 है.
भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2021 से शुरू हुई थी. आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 1 सितंबर 2021 है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट सेल चयनित किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर देगी.
जरूरी योग्यता और आयु सीमा
आवेदकों के पास 50% अंकों के साथ हाईस्कूल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना चाहिए. उनका आईटीआई सर्टिफिकेट एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त होना चाहिए. अप्रेंटिस के इन पदों पर 15 साल से लेकर 24 साल तक की युवा आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है. इसके अलावा सभी कैटेगरी की महिलाओं और एससी-एसटी के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है.
जान लें आवेदन का तरीका
अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म का लिंक भी मिल जाएगा.
यह भी पढ़ेंः UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड में कार्टोग्राफर समेत तमाम पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.