हाथी को समझदार जानवर कहा जाता है. सोशल मीडिया के आने से हाथियों के वीडियो देखना आसान हो गया है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी राजा बड़े ही शान से एक आर्मी स्कूल में घुस आया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें
देखें तस्वीर
Elephants in the room…
From Jalpaiguri Cantonment. pic.twitter.com/ipbFR8bthG
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 4, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. वहीं इस मामले का एक वीडियो ट्विटर यूजर तमल साहा ने शेयर किया है.
देखें वीडियो
#WATCH : When Gajraj entered inside Binnaguri #IndianArmy hospital in #Bengal and then got confused as which human doctor chamber to knock, who to visit. 🙂 pic.twitter.com/MjYKEDh5pB
— Tamal Saha (@Tamal0401) September 5, 2022
तमल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक हाथ अस्पताल में घुसते हुए आता है और लॉबी की शुरुआत में आकर खड़ा हो जाता है. उसके पीछे दूसरा हाथी भी दिख रहा है. इस वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही डरावना वीडियो है. वहीं एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा हैृ ये तो औचक निरीक्षण करने आया है.