होम स्टे बनाने के लिए क्या होना चाहिए आपके पास, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया


Last Updated:

अल्मोड़ा के पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि आपको उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट में जाकर आवेदन ऑनलाइन करना होता है. जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

X

पहाड़ी शैली में बना होमस्टे.

हाइलाइट्स

  • उत्तराखंड में होमस्टे योजना का लाभ लें.
  • ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड टूरिज्म वेबसाइट पर करें.
  • होमस्टे के लिए 50% सब्सिडी या 15 लाख तक सहायता.

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के तहत लोग इसका लाभ ले रहे हैं. होमस्टे की इस योजना से लोग खुद का स्वरोजगार तो कर रहे हैं. साथ ही काफी संख्या में पर्यटक इन होमस्टे में रुकना भी पसंद कर रहे हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अब धीरे-धीरे होमस्टे का हब भी देखने को मिल रहा है. अगर आपको भी होमस्टे योजना का लाभ लेना है, तो आप भी योजना से जुड़ सकते हैं. इसके लिए लोकल 18 के संवाददाता ने अल्मोड़ा के पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि होमस्टे के लिए आवेदन करना बेहद सरल है. इसके लिए आपको उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट में जाकर आवेदन ऑनलाइन करना होता है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

क्या है ये योजना

अल्मोड़ा के पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन विभाग के द्वारा अतिथि आवास गृह पंजीकरण योजना संचालन किया जा रहा है, जिसमें होमस्टे का पंजीकरण किया जाता है. इन होम स्टे में आपको प्लेटटिनम, डायमंड और सिल्वर की कैटिगरी रखी जाती है, जो उनकी सर्विस के अनुसार उन्हें मिलती है. दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना में राज्य सहायता भी प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत जिनके होमस्टे का नवनिर्माण होना है या फिर रिनोवेशन होना होता है उन्हें 50% की सब्सिडी या 15 लाख रुपए तक की उन्हें सहायता मिलती है.

होमस्टे के लिए ये हैं मानक

पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि होमस्टे संचालक को अपने परिवार के साथ भवन में निवास करना आवश्यक होता है. इसके साथ होमस्टे में कोई भी व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए. 1 से लेकर 6 कमरों तक वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसके लिए होमस्टे चलाने वाले को बर्थ सर्टिफिकेट, एजुकेशन सर्टिफिकेट, उत्तराखंड निवासी या फिर वह मूल निवासी होना चाहिए. इसके साथ उसके पास उसकी जमीन की खाता खतौनी और होमस्टे का प्रोजेक्ट कॉस्ट भी होना चाहिए. अल्मोड़ा जिले में 234 होमस्टे पंजीकरण हैं.

homeuttarakhand

होम स्टे बनाने के लिए क्या होना चाहिए आपके पास, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया