12वीं पास युवाओं के लिए फॉरेस्ट गार्ड के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई


यूकेएसएसएससी भर्ती 2021: अगर आपने इंटरमीडिएट (Intermediate) की परीक्षा पास कर ली है, तो आपके पास फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) बनने का सुनहरा मौका है. उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्तियां निकालकर पिछले दिनों आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती परीक्षा दिसंबर 2021 में प्रस्तावित है. उम्मीदवारों को नौकरी के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें
कमीशन ने फॉरेस्ट गार्ड के इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू की थी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2021 है. इस भर्ती की परीक्षा दिसंबर 2021 में होगी.

जरूरी योग्यता और आयु सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को मिलने वाली छूट की जानकारी आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी.

शारीरिक योग्यता
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला आवेदकों की लंबाई कम से कम 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इसके अलावा रनिंग की बात करें तो पुरुष कैंडिडेट को 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी. महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी.

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. एससी और एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है.

जान लें आवेदन की प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाना होगा. यहां उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा.

यह भी पढ़ेंः NIACL Recruitment 2021: ग्रेजुएट युवाओं के पास एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.