19 साल में ‘हैरी पॉटर’ की पद्मा का लुक, अफशान की लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे मूवी के फैंस
हैरी पॉटर तो आपने देखी ही होगी. बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल की अजीज बनी हैरी पॉटर सीरीज की हर फिल्म किसी अजूबे से कम नहीं थी. जादूगरी और रहस्यों की दुनिया में ले जाने वाली इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था. जे के रोलिंग के अंग्रेजी उपन्यास पर बनी हैरी पॉटर की फिल्मों में लोगों को नए नए किरदारों से रूबरू करवाया. इसमें जादू के स्कूल में हैरी के साथ डांस करने वाली इंडियन लड़कियां पद्मा भी आपने देखी होंगी.
हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर में हैरी पॉटर के साथ डांस करने वाली पद्मा पाटिल इंडियन लड़की बनी थी. आपको बता दें कि पद्मा पाटिल का किरदार ब्रिटिश एक्ट्रेस अफशान आजाद ने निभाया था.
<script
2005 में जब ये फिल्म आई तो अफशान काफी छोटी थीं और उनकी डस्की ब्यूटी और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था. अफशान ने हैरी पॉटर सीरीज में 2005 से लेकर 2011 तक काम किया. इसके बाद वो दूसरे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हो गई. इस फिल्म को आए कई साल बीत चुके हैं और अफशान अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो चुकी हैं.
<script
अफशान का इरादा एक्टिंग का नहीं था. वो जब स्कूल में पढ़ रही थी तब हैरी पॉटर के लिए कास्टिंग करने वाले एजेंट्स उनके स्कूल में आए. कई सारे ऑडिशन देने के बाद आखिरकार उनको पद्मा पाटिल के किरदार के लिए चुना गया.
अफशान ने हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर के साथ साथ हैरी पॉटर एंड दि ऑर्डर ऑफ फिनिक्स, हैरी पॉटर एंड दि हाफ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड दि डेडली हॉलोज पार्ट वन और टू में काम किया है. 2017 में अफशान ने सीबीबीसी की सीरीज मैरींग मम एंड डेड में बतौर गेस्ट एक एपिसोड प्रेजेंट किया था.
<script
अफशान की निजी जिंदगी की बात करें तो 2017 में अफशान ने नाबिल काजी से निकाह कर लिया था. 2021 में इस कपल ने अनाउंस किया था कि वो मां बनने वाली हैं औऱ एक बेटी को जन्म देने वाली हैं. अफशान फिलहाल अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी और परिवार की फोटोज यहां पोस्ट करती रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनको लाखों फॉलोअर उनके अपडेट का इंतजार करते रहते हैं.
The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान