30 साल बाद अपने घर गए सीएम योगी, बच्चों पर खूब लुटाया प्यार, बचपन वाले स्कूल में भी गए
Last Updated:
पंचूर पहुंचने के बाद उन्होंने सीएम योगी की भतीजी के विवाह समारोह में भाग लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौनिहालों के साथ भी खूब वक्त बिताया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे.
देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपनै पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. सीएम योगी बीते शुक्रवार को राज्यपाल और सीएम धामी दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कांड गांव पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से तीन किलोमीटर दूर पंचूर गांव पहुंचे. पंचूर पहुंचने के बाद उन्होंने सीएम योगी की भतीजी के विवाह समारोह में भाग लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौनिहालों के साथ भी खूब वक्त बिताया. विवाह कार्यक्रम और गांव के अन्य क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान सीएम योगी बच्चों को स्नेह करते हुए दिखे.
सीएम योगी ने बच्चों से की बात
सीएम योगी अपने पैतृक गांव के दौरे के दौरान किसान मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र में एक बच्चे को अपने दादी की गोद में बैठा देखा. योगी आदित्यनाथ ने न केवल बच्चे के परिवार से बातचीत की बल्कि छोटे से मासूम बच्चे को उन्होंने गोद में लिया और उससे बातचीत भी करने लगे. इसके बाद सीएम योगी ने उसे चॉकलेट दी. सीएम योगी शादी समारोह के दौरान जैसे ही परिवार की भीड़ से निकले तो उन्हें एक छोटी सी बच्ची अपने पिता की गोद में दिखी.
सीएम योगी ने बच्ची को दिया चॉकलेट
सीएम योगी ने बच्ची को चॉकलेट दी और उसका हाथ पकड़कर स्नेह करने लगे. अपने इस भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ क्षेत्र के कई बच्चों से मिले, जो आसपास के गांव में स्कूल में पढ़ते हैं. एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक बच्चे को उसके पिता के साथ मंच पर बुलाया और उसे अपने हाथों से चॉकलेट दी.
तीन दशक बाद सीएम योगी पहुंचे अपने गांव
नाथ परंपरा में संन्यास-दीक्षा लेने के बाद करीब तीन दशक से अधिक समय बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पौढ़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अपने परिवार की एक शादी में शामिल हुए. वह रविवार को उत्तराखंड में तीन दिन बिताने के बाद वापस आये. फरवरी 1994 में दीक्षा लेने के बाद योगी को महंत अवैद्यनाथ का उत्तराधिकारी नामित किया गया था और 2014 में अपने गुरु के निधन के बाद वह गोरक्ष पीठ के प्रमुख बने.
पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे
वह पिछले 30 वर्षों में बहुत कम बार पंचूर में अपने परिवार से मिले हैं. वह अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, जब 2020 में उनका निधन हो गया. क्योंकि योगी कोविड महामारी के प्रसार का मैनेजमेंट कर रहे थे. वह अपनी मां सावित्री देवी को देखने ऋषिकेश के एक अस्पताल में गए, जहां उन्हें पिछले साल भर्ती कराया गया था.
सीएम योगी चार भाई और तीन बहन
सीएम योगी का परिवार आज भी गांव में ही रहता है. उनके चार भाई और तीन बहनें हैं. पंचूर में रहने के दौरान, जब वह अपनी पोती अविका से मिले तो बच्चों के प्रति उनका स्नेह और प्रेम दिखा. सीएम योगी ने छोटी लड़की से बड़े प्यार से पूछा कि क्या उसने कुछ खाया है और उसे एक बोतल में पानी दिया. रविवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें योगी कुर्सी पर बैठी एक छोटी बच्ची को बोतल से पानी पिला रहे हैं और उससे प्यार से बात कर रहे हैं. एक लड़के ने लड़की को पकड़ रखा था.
सीएम योगी अपने बचपने के स्कूल में पहुंचे
सीएम योगी अपनी भतीजी अर्चना के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए अपने पैतृक गांव गए थे और रविवार को रवाना होने से पहले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्य में रहे. अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी ने पौड़ी गढ़वाल में तीन जूनियर हाई स्कूल भवनों सहित कई स्थानों का दौरा किया और अपने पुराने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य स्थानीय लोगों से मुलाकात की. शनिवार को उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपने बचपन के स्कूल का दौरा किया. उन्होंने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई पौढ़ी गढ़वाल जिले के एक गांव थांगर में की थी.
February 10, 2025, 08:44 IST
30 साल बाद अपने घर गए CM योगी, बच्चों पर खूब लुटाया प्यार, बचपन वाले स्कूल गए