अमन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा, छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
छात्रों ने लोक नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
ऋषिकेश के ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस में अमन पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, वीर शम्भू पासवान, नगरपालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और रोशन रतूड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन्स एकेडमी के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।स्कूल के डायरेक्टर श्री उम्मेद सिंह पंवार ने बच्चो का मनोबल बढ़ाया और अनुशासन का विद्याथी जीवन में महत्व पर जोर दिया I प्रिंसिपल एन एस पुंडीर ने शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई दी।
उत्तराखंडी लोक संस्कृति की जीवंत झलक
ऋषिकेश में अमन पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्र-छात्राओं ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम I
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अमन पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर संगीता चौहान ने हमें बताया की अमन पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और अनुशासन पर भी बहुत जोर दिया जाता है
संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे मंच जरूरी
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को अपने राज्य की समृद्ध धरोहर को करीब से जानने व समझने का अवसर मिलता है। शिक्षाविद सुरेश चौहान ने बताया की अमन पब्लिक स्कूल ऋषिकेश शिक्षा में अपना अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है सुरेश चौहान ने हमको बताया की अमन पब्लिक स्कूल का उदेश्य व्यावसायिक न होकर समाज में शिक्षा देना है I
also read –सुबह उठने में हो गई हैं लेट तो 10 मिनट में बच्चे के लंच बॉक्स में बनाएं ये पौष्टिक लंच