Blog

UP BEd 2022 Counselling: आज जारी होंगे यूपी बीएड काउंसलिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें राउंड 1 का रिजल्ट

UP BEd Counselling 2022: शुल्क का भुगतान और सीट कन्फर्म करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी. UP BEd 2022 Counselling: उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (यूपी बीएड) काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) बरेली द्वारा घोषित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. शुल्क का भुगतान और सीट कन्फर्म करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, ... Read more

अमेरिका ने भारत जाने वाले नागरिकों के लिए जारी की 8 महीने में 4 ट्रैवल एडवाइजरी

अमेरिका द्वारा यात्रा परामर्श जारी करना कई कारकों पर निर्भर करता है. वॉशिंगटन: अमेरिका ने अपने नागरिकों से “अपराध व आतंकवाद” के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय “अधिक सावधानी” बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी. अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है. यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं. यह भी पढ़ें अमेरिकन ट्रैवल एडवाइजरी में सफेद यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है. वहीं पीले रंग का स्तर 2 अमेरिकियों ... Read more

अमेरिका के ओहियो में स्कूल फुटबॉल मैच के दौरान फायरिंग, तीन घायल: पुलिस

प्रतीकात्मक फोटो. टोलेडो (ओहियो): अमेरिका के ओहियो स्टेट के व्हिटमर हाई स्कूल और सेंट्रल कैथोलिक हाई स्कूल के बीच फुटबाल मैच के दौरान फायरिंग हुई, जिससे तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो वयस्क और एक किशोर शामिल है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. टोलेडो पुलिस विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा, “लगभग 9:32 बजे मैच के दौरान ऑफ ड्यूटी काम कर रहे टोलेडो पुलिस के एक अधिकारी ने लुकास काउंटी डिस्पैच को सूचना दी कि व्हिटमर मेमोरियल स्टेडियम में गोलियां चलाई जा रही हैं.” यह भी पढ़ें फायरिंग होने के बाद वहां ड्यूटी कर रहे अधिकारियों ... Read more

“ये देश गरीब हो ही नहीं सकता” : कोविड दौर को याद करते हुए बोले पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल ने कहा कि लोग हमारे देश को पिछड़ा या गरीब मानते हैं, लेकिन हमारा देश गरीब नहीं है. नई दिल्‍ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोविड महामारी (Covid 19 Pandemic) के वक्‍त देश के सामने आईं परेशानियों को याद किया. उन्‍होंने कहा कि उस वक्‍त पूरी दुनिया चिंतित थी कि भारत में क्‍या होगा? साथ ही केंद्रीय मंत्री ने उन समस्‍याओं से आज की स्थिति की तुलना की और कहा कि जब आप सब साथ हैं तो हमारा देश कभी गरीब हो ही नहीं सकता है. इस दौरान उन्‍होंने पीएम ... Read more

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दिखाए अपने फुटबॉल के स्किल

श्रीनगर के एक स्कूल में शुक्रवार को फुटबॉल खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार शाम में श्रीनगर में एक खेल के मैदान के उद्घाटन पर अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हेडर, ड्रिबल और डैश भी किया. उन्होंने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो क्लिप पोस्ट की, उसमें उन्होंने लिखा, “कुछ देर के लिए फुटबॉल को किक मारने में बहुत मजा आया. मीडिया टीम को धन्यवाद जिसने हमें अच्छी तरह से ड्रा किया.” यह भी पढ़ें इस वीडियो में आयोजक, ... Read more

MP Board: मध्यप्रदेश के स्कूलों में लगाई जाएगी ई-अटेंडेंस, मिड-डे मिल और अन्य चीजों का रखा जाएगा रिकॉर्ड!

यह प्रणाली कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करती है. नई दिल्ली : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग, छात्रों की उचित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, अब कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन हाजरी लगाई जाएगी. हाज़री ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से राज्य, जिले और ब्लॉक में स्कूली छात्रों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी और अनुपस्थितियों का रिकॉर्ड रख सकेंगे. इस प्रणाली के माध्यम से छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने और कम उपस्थिति होने वाले छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उनके कारणों ... Read more

” एक-एक पैसा इनसे वापस लेंगे…” : दाहोद में CM अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दाहोद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत रही है. यहां पार्टी की 94-95 सीट आ रही है. चुनाव में 40-50 दिन रह गए हैं, धक्का मारेंगे कि दिल्ली-पंजाब का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 1 दिसंबर के दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उसके बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म ... Read more

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान, गाते थे अमोल पालेकर का यह गाना  

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान नई दिल्ली : Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान और गौरी के लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे से प्यार करते है. आज यानी 8 अक्टूबर को गौरी खान अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की लवस्टोरी से जुड़ी खास बातें. शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह गौरी के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि वह उनके घर के चक्कर लगाया करते थे. उन ... Read more

Delhi Government’s New Policy: क्लास 5 से 8वीं के बच्चों को अब नहीं किया जाएगा प्रमोट, खुद ही पास करना होगा एग्जाम

अब क्लास 5 से 8 के बच्चो को प्रमोट नहीं किया जाएगा, खुद ही करनी होगी परीक्षा पास नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई प्रमोशन पॉलिसी में कहा गया है कि यदि कक्षा 5 और 8 के छात्र वार्षिक परीक्षाओं को पास करने में विफल रहते हैं तो अब उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा, इसके पहले के ‘नो डिटेंशन’ नियम को हटा दिया गया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा कि ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ बहुत प्रगतिशील है लेकिन तैयारी की कमी के कारण शिक्षा प्रणाली इसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी. उन्होंने कहा कि नए ... Read more

”घर में नहीं रहूंगी”: उमा भारती का मध्यप्रदेश में शराबबंदी के लिए अभियान

राज्य शासन द्वारा आयोजित यह नशामुक्ति अभियान दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक सतत चलेगा. इसमें शैक्षणिक, स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं की सहभागिता से राज्य को नशामुक्त बनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम होंगे. उमा भारती ने कहा, ‘‘मैं सरकारी नशामुक्ति अभियान में भागीदारी नहीं करूंगी. सात नवंबर से हम भी अपना अभियान प्रारंभ करेंगे. इस बीच, हम इस अभियान की समीक्षा करेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘सात नवंबर से तब तक मैं घर और आवास में नहीं रहूंगी, जब तक कि मैं यह नहीं देख लूंगी कि लोग अब शराब के आतंक से मुक्त हो गए हैं और महिलाएं घर में ... Read more