आविष्कार ‘ द स्कूल , मे नेशनल आर्ट चैम्पियनशिप – ‘कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट’ का आयोजन

आविष्कार ‘द स्कूल, में आयोजित प्रतियोगिता ने बच्चों को कला में प्रोत्साहित किया”

नई दिल्लीएकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आविष्कार ‘ द स्कूल, कृष्णा कुंज, नंदग्राम गाजियाबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नई शिक्षा नीति के साथ मिलकर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य था कक्षा 4 और 5 के छात्रों को उनके सपनों को रंगने का मौका प्रदान करना।

इस प्रतियोगिता में बच्चों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने का अद्वितीय अवसर मिला, और इसके माध्यम से उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। यह प्रतियोगिता बच्चों को कला के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय तरीकों को समझने में मदद करती है।

एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग भारत के प्रमुख पुस्तक प्रकाशकों में से एक है और इस प्रतियोगिता के माध्यम से वे शिक्षा के क्षेत्र में कौशल विकास की दिशा में योगदान कर रहे हैं। एकलव्य लर्नर्स के मैनेजर, श्री तरुण कुमार, ने इसे एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के रूप में पेश किया और सरकार की नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण उद्देश्यों के साथ आयोजित किया गया। विजेता छात्रों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीमती नीलम सिंह (प्रधानाचार्य) ने कहा आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं । श्री अरविन्द कुमार सिंह (निदेशक) ने छात्रों से नई स्किलऔर सोचने की क्षमता को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और उन्होंने बताया की स्कूल समय समय पर इस तरह की क्रिएटिव एक्टिवटी करता रहता है । श्रीमती पायल जोशी (समन्वयक ) ने बतया की कला के माध्यम से विभिन्न विषय को रोचक बनाया जा सकता है हमारा स्कूल इसी दिशा में काम कर रहा है ।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की  क्षमताओं और  नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सपनों को रंगने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया गया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।