Author: admin

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दिखाए अपने फुटबॉल के स्किल

श्रीनगर के एक स्कूल में शुक्रवार को फुटबॉल खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार शाम में श्रीनगर में एक खेल के मैदान के उद्घाटन पर अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने हेडर, ड्रिबल और डैश भी किया. उन्होंने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो क्लिप पोस्ट की, उसमें उन्होंने लिखा, “कुछ देर के लिए फुटबॉल को किक मारने में बहुत मजा आया. मीडिया टीम को धन्यवाद जिसने हमें अच्छी तरह से ड्रा किया.” यह भी पढ़ें इस वीडियो में आयोजक, ... Read more

केजरीवाल ने लगाए “जय श्री राम” के नारे, एक दिन पहले ही पार्टी नेता पर लगा था धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “जय श्री राम” का नारा लगाया. अरविंद केजरीवाल द्वारा “जय श्री राम” का नारा लगाना इसलिए भी चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि एक दिन पहले ही पहले उनकी पार्टी के नेता के ऊपर दिल्ली में एक सभा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था. गुजरात में रैली के दौरान नारा लगाने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो (BJP) मेरे बारे में गलत बातें करते हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन वो मुझसे नफरत करने के चक्कर में  भगवान का ... Read more

MP Board: मध्यप्रदेश के स्कूलों में लगाई जाएगी ई-अटेंडेंस, मिड-डे मिल और अन्य चीजों का रखा जाएगा रिकॉर्ड!

यह प्रणाली कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करती है. नई दिल्ली : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग, छात्रों की उचित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, अब कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन हाजरी लगाई जाएगी. हाज़री ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से राज्य, जिले और ब्लॉक में स्कूली छात्रों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी और अनुपस्थितियों का रिकॉर्ड रख सकेंगे. इस प्रणाली के माध्यम से छात्रों की औसत उपस्थिति सुनिश्चित करने और कम उपस्थिति होने वाले छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उनके कारणों ... Read more

गुजरात में AAP की रैली से पहले BJP समर्थकों ने फाड़े अरविंद केजरीवाल के पोस्टर

BJP समर्थकों ने फाड़े अरविंद केजरीवाल के पोस्टर नई दिल्ली: गुजरात में अरविंद केजरीवाल को अपनी रैली से पहले बीजेपी (BJP) के समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा दिल्ली में ‘हिन्दू विरोधी’ टिप्पणी के बाद उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसी गुस्से में उन्होंने वडोदरा में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले रैली स्थल के बाहर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर को फाड़ा है. बीजेपी समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल के पोस्टर के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान के पोस्टर को भी निशाना बनाया है. इस घटना को ... Read more

” एक-एक पैसा इनसे वापस लेंगे…” : दाहोद में CM अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) दाहोद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीत रही है. यहां पार्टी की 94-95 सीट आ रही है. चुनाव में 40-50 दिन रह गए हैं, धक्का मारेंगे कि दिल्ली-पंजाब का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 1 दिसंबर के दिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उसके बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म ... Read more

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान, गाते थे अमोल पालेकर का यह गाना  

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान नई दिल्ली : Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान और गौरी के लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे से प्यार करते है. आज यानी 8 अक्टूबर को गौरी खान अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की लवस्टोरी से जुड़ी खास बातें. शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह गौरी के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि वह उनके घर के चक्कर लगाया करते थे. उन ... Read more

Delhi Government’s New Policy: क्लास 5 से 8वीं के बच्चों को अब नहीं किया जाएगा प्रमोट, खुद ही पास करना होगा एग्जाम

अब क्लास 5 से 8 के बच्चो को प्रमोट नहीं किया जाएगा, खुद ही करनी होगी परीक्षा पास नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई प्रमोशन पॉलिसी में कहा गया है कि यदि कक्षा 5 और 8 के छात्र वार्षिक परीक्षाओं को पास करने में विफल रहते हैं तो अब उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा, इसके पहले के ‘नो डिटेंशन’ नियम को हटा दिया गया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा कि ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ बहुत प्रगतिशील है लेकिन तैयारी की कमी के कारण शिक्षा प्रणाली इसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी. उन्होंने कहा कि नए ... Read more

”घर में नहीं रहूंगी”: उमा भारती का मध्यप्रदेश में शराबबंदी के लिए अभियान

राज्य शासन द्वारा आयोजित यह नशामुक्ति अभियान दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक सतत चलेगा. इसमें शैक्षणिक, स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं की सहभागिता से राज्य को नशामुक्त बनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम होंगे. उमा भारती ने कहा, ‘‘मैं सरकारी नशामुक्ति अभियान में भागीदारी नहीं करूंगी. सात नवंबर से हम भी अपना अभियान प्रारंभ करेंगे. इस बीच, हम इस अभियान की समीक्षा करेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘सात नवंबर से तब तक मैं घर और आवास में नहीं रहूंगी, जब तक कि मैं यह नहीं देख लूंगी कि लोग अब शराब के आतंक से मुक्त हो गए हैं और महिलाएं घर में ... Read more

रेगुलर किए गए 8736 शिक्षकों ने पंजाब सरकार को कहा ‘थैंक्यू’, CM मान ने भी की ये अपील 

भगवंत मान ने अध्यापकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से हाल ही में रेगुलर किए गए 8736 शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात करके उनका धन्यवाद किया. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सेवाएं रेगुलर करने की लंबे समय से लटकती आ रही मांग को स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर सिर्फ टालमटोल किया. लेकिन भगवंत मान सरकार ने सभी रुकावटों दूर करके उनको रेगुलर करने का रास्ता साफ किया. प्रतिनिधिमंडल ने ... Read more

DU Recruitment 2022: DU के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में निकली फैकल्टी की वैकेंसी, देखें नोटिफिकेशन

DU Recruitment 2022: इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में कुल 110 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. DU, Zakir Husain College Faculty Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में उम्मीदवारों की भर्ती के आवेदन पत्र जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 110 फैकल्टी स्टाफ की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उम्मीदवारों को बिना किसी देरी ... Read more