Board Exam Tips : फिजिक्स में हैं फेल होने का डर! ऐसे करें तैयारी, आएंगे 90 % मार्क्स
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. एग्जाम 2 अप्रैल 2024 को समाप्त होगा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. 12 वीं क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं.
बोर्ड एग्जाम में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में छात्रों को अच्छे मार्क्स की टेंशन लगी रहती है. कई छात्रों को लगता हैं कि फिजिक्स के पेपर में वो कहीं फेल न हो जाए और वह इसी टेंशन में ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं. अगर आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो बस कुछ टिप्स हैं जिन्हें अगर आपने फॉलो कर लिया तो अच्छे नंबर आने से कोई नहीं रोक सकता. अगर आपके मन में बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई डर है तो इन टिप्स से उसे काबू में कर सकते हैं. इससे आप बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आसानी से हासिल कर सकते हैं.
न्यूमेरिकल और डेरिवेशन की करें प्रैक्टिस
‘लोकल 18’ ने फिजिक्स के टीचर विपुल कार्की से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि फिजिक्स का सब्जेक्ट बोर्ड एग्जाम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. फिजिक्स को सबसे कठिन विषय माना जाता है. उन्होंने आगे कहा कि एग्जाम में अभी करीब दो महीने बचे हैं. अगर बच्चे न्यूमेरिकल और डेरिवेशन की लगातार प्रैक्टिस करें और अपने लिए टाइम टेबल सेट करें, तो यह उनके लिए काफी मददगार रहेगा. बच्चों को दो या तीन घंटे के अंतराल में पढ़ना चाहिए और करीब आधा घंटा रेस्ट करना चाहिए, जिससे वे बेहतर समझ पाएंगे.
एनसीईआरटी की किताबों पर करें फोकस
विपुल कार्की ने बताया कि बच्चों का पेपर एनसीईआरटी की किताबों से बनाया जाता है और इसकी फिजिक्स की किताब को भी जरूर पढ़ना चाहिए. एनसीईआरटी किताब से अच्छे से नोट्स, ग्राफ और हाइलाइटर तैयार कर लें, जिससे आप अच्छे से पढ़ पाएंगे.
पढ़ाई के साथ नींद जरूरी
विपुल कार्की ने बताया कि आने वाली सर्दियों की छुट्टी में बच्चे अच्छे से तैयारी कर सकते हैं. बच्चों को इस वक्त काफी अच्छा समय मिल जाता है. छात्रों को नियमित रूप से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए और पौष्टिक भोजन करना चाहिए, जिससे अच्छे से पढ़ाई करने में वे फोकस कर सकेंगे.
.
Tags: Almora News, Education, Local18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 10:31 IST