घर से लानी होगी आंसर शीट (Karnataka Board Exams Answer Sheet)
आपने ये तो सुना होगा कि कई परीक्षाओं में सेंटर पर प्रश्न पत्र जमा करा लिए जाते हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं सुना होगा कि छात्रों को उत्तर पुस्तिका घर से लानी होगी। कर्नाटक सरकार ने स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, स्कूल छात्रों को अब सिर्फ प्रश्न पत्र ही दिया जाएगा। छात्रों को आंसर शीट से घर से लानी होगी, इसे उपलब्ध कराना स्कूल की जिम्मेदारी नहीं होगी। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर करने का निर्णय भी लिया गया है। बता दें, यह फैसला अभी सिर्फ 5वीं, 8वीं और 9वीं क्लास के बच्चों पर मान्य है।
रद्द कर दी मार्च की परीक्षा (Karnataka Board Exams 2024)
कर्नाटक स्कूल (Karnataka Schools) एजुकेशन में इन दिनों बदलाव हो रहे हैं। कर्नाटक राज्य परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) राज्य में परीक्षा आयोजित कराता है। बोर्ड ने 11 से 18 मार्च 2024 के बीच होने वाली 5वीं और 8वीं परीक्षा को रद्द करने का फैसला सुनाया है।
