CBSE 10th, 12th Sample Papers 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा नमूना पत्र 2023 जारी कर दिया है.
CBSE 10th, 12th Sample Papers 2023: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सभी छात्रों को सैंपल पेपर से अभ्यास करना चाहिए, इससे परीक्षा पैटर्न को समझने और गति में सुधार करने में मदद मिलती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा सैंपल पेपर 2023 जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई 2023 बोर्ड एग्जाम सैंपल पेपर देख देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर के साथ ही बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है.