CBSE 12th Results 2024: 97.6% और 97.4% के साथ सोनम सौन और विजय बने पिथौरागढ़


हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़:  CBSE बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित हो गया है. पिथौरागढ़ जिले की बात करें तो यहां 97.6 % के साथ सोनम सौन ने जिले में पहला स्थान पाया है. वहीं 97.4% के साथ दूसरे स्थान पर विजय सिंह रहे हैं.

दोनों के पिता आर्मी में
सोनम सौन पिथौरागढ़ के सौनपट्टी गांव की रहने वाली हैं. जो वर्तमान में निखिलेश्वर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रहे विजय मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. सोनम के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं और माता गृहणी हैं, विजय के पिता भी भारतीय सेना में सेवा दें रहे हैं.

रोजाना की 5 घंटे पढ़ाई
लोकल 18 से बातचीत में सोनम ने बताया कि वह आईआईटी की तैयारी कर रही हैं,  वह रोजाना 5 से 6 घंटे अपनी पढ़ाई को देती थी, वहीं विजय का कहना है कि पढ़ाई के लिए उनका कोई समय फिक्स नहीं था, वह अगर दिन में एक घंटे भी पढ़ते थे, तो काफी ध्यान से ही सभी टॉपिक को समझते थे.

अच्छे मार्क्स लाने के मकसद ने नहीं की पढ़ाई
विजय का कहना है कि उन्होंने टॉप करने के बारे में कभी नहीं सोचा था. वह जितना वक्त पढ़ते थे बस मन लगाकर पढ़ते थे, बिना प्रेशर के पढ़ने की उनकी यह तकनीक काम आई और उन्होंने जिले की वरीयता सूची में भी स्थान मिल गया, विजय भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. सोनम को 500 में से 488 मार्क्स मिले हैं तो वहीं विजय को 487.

विजय और सोनम दोनों के घर, स्कूल में खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि में उनके स्कूलों में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया. दोनों के पिता इंडियन आर्मी से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों ने टॉप करके उनकी मेहनत का फल उन्हें दिया है, जो किसी भी मां बाप के लिए गर्व की बात है.

Tags: Local18, Pithoragarh news