CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2022 आज नहीं होगा जारी, परिणामों में हो सकती है देरी

CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2022 आज नहीं होगा जारी

नई दिल्ली:

CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज जारी नहीं किए जाएंगे. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है. इस बात की पुष्टि बोर्ड अधिकारी ने की है. रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2 2022 की घोषणा अब 13 जुलाई 2022 को की जाएगी. वहीं कक्तषा 12वीं परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों का रिजल्ट 15 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है.