CGSOS Result 2022 OUT: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस वेबसाइट से करें चेक

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली:

CGSOS Result 2022 OUT: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल, रायपुर (Chhattisgarh State Open School, Raipur ) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट (Class 10 and Class 12 exam results) घोषित कर दिया है. बोर्ड ने आज, 3 जून 2022 को दोपहर 12 बजे रिजल्ट की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने एक लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं रिजल्ट और छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in, result.cg.nic.in पर उपलब्ध है. छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड से 10वीं, 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.   

यह भी पढ़ें