CISCE Class 10th Result 2022 Live: सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज इस समय होंगे जारी
ICSE 10th Exam 2022: कक्षा 10वीं के नतीजे आज शाम 5 बजे
CISCE Class 10th Result 2022 Live: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) रविवार, यानी आज आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा के नतीजों को जारी करने जा रहा है. कक्षा 10वीं के नतीजे आज, 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. CISCE ने कक्षा 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम की जानकारी अपने ऑफिशियल साइट कल शाम 7 बजे के बाद जारी की है. जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, सीआईएससीई बोर्ड से कक्षा 10वीं यानी आईसीएसआई (ICSE 10th Exam 2022) की परीक्षा दे चुके छात्र अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम को काउंसिल की साइट www.cisce.org से देख सकेंगे. बता दें कि ICSE 10th Exam 2022 परीक्षा के नतीजे CISCE के करियर पोर्टल, CISCE की वेबसाइट और एसएमएस पर उपलब्ध होंगे. छात्रों के साथ स्कूल भी ICSE 10th Exam 2022 के नतीजों को सीआईएससीई के करियर पोर्टल (Career Portal) से देख सकते हैं, इसके लिए प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपने बोर्ड नतीजों को देख सकते हैं-
CISCE Class 10th Result 2022 Live: रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
ICSE 10th Exam 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन स्टेप को फॉलो करें-
1. सबसे पहले छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं.
2. इसके बाद कोर्स ऑप्शन से ICSE 10th Exam 2022 रिजल्ट का चयन करें.
3. फिर छात्र यूनिक आईडी, इंडेक्स आईडी और कैप्चा दर्ज करें.
4.ऐसा करने के साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
5. अब छात्र यहां से अपना रिजल्ट चेक करें और प्रिंटआउट निकालें.
CISCE Class 10th Result 2022: पहली बार 2 सेमेस्टर में परीक्षा का आयोजन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के इतिहास में यह पहली बार है जब काउंसिल ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सेमेस्टर में किया है. कक्षा 10वीं (ICSE)और कक्षा 12वीं (ISC) सेमेस्टर 1 की परीक्षा का आयोजन नवंबर/ दिसंबर 2022 में किया गया था, जबकि सेमेस्टर 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल/मई 2022 में किया गया. दोनों सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट (CISCE Class 10th Result 2022) आज ऑफिशियल साइट पर जारी किया जाएगा. 10वीं का रिजल्ट आज इस समय आ रहा है, रोल नंबर निकालकर हो जाइए तैयार !
CISCE Class 10th Result 2022: सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 को मिलाकर फाइनल रिजल्ट
बता दें कि ICSE 2022 परीक्षा परिणाम में सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षा को सामान्य वेटेज दिया गया है. सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 परीक्षा के प्रत्येक विषय या पेपर और प्रोजेक्ट (इंटर्नल असिस्मेंट) के अंक को जोड़कर अंतिम परीक्षा परिणाम को तैयार किया गया है. सीआईएससीई बोर्ड की आईसीएसई 2022 परीक्षा के सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को ही ICSE Exam 2022 सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा. जो छात्र सेमेस्टर 1 या सेमेस्टर 2 में से किसी भी परीक्षा में उपस्थित रहे हैं उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनके परीक्षा नजीते जारी नहीं किए जाएंगे. ये भी पढ़ेंः जल्द जारी होगा ICSE और CBSE बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट, इन लिंक्स पर जाकर कर सकते हैं चेक
सीआईएससीई बोर्ड से क्लास 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के अलावा स्कूल भी अपने बच्चों के रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. इसके लिए स्कूल को काउंसिल के करियर पोर्टल पर जाकर प्रिंसिपल यूजरन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
इसके लिए सबसे पहले छात्रों को एक मोबाइल फोन की जरूरत होगी. फोन पर डिजिलॉकर digilocker. gov.in पर साइन करना होगा. साइन करने के बाद अकाउंट बनाना होगा. अकाउंट बनने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
CISCE बोर्ड की आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कुल या प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होने के लिए छात्रों का CISCE बोर्ड की सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 दोनों परीक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य है.
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं यानी आईसीएसई परीक्षा नतीजों को रीचेक करने की सुविधा भी छात्रों को दी है. इसके लिए छात्रों को काउंसिल की साइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. इसके अलावा स्कूलों को भी यह सुविधा दी गई है. स्कूल के प्रमुख यानी प्रिंसिपल काउंसिल के करियर पोर्टल पर जाकर इस रिजल्ट के रीचेक के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रीचेक करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर या विषय के लिए 1000 रुपये देने होंगे. ध्यान रहें कि रीचेक की सुविधा केवल सेमेस्टर 2 के परीक्षा के लिए है. सेमेस्टर 1 परीक्षा परिणाम के रीचेक पहले ही समाप्त हो चुका है.
बता दें कि रीचेक माड्यूल 17 जुलाई 2022 की शाम 5 बजे से 23 जुलाई 2022 तक एक्टिवेट रहेगा. इसके बाद काउंसिल कक्षा 10वीं की परीक्षा परिणाम पर रीचेक के आवेदन को स्वीकार नहीं करेगी.
ICSE 10th Exam 2022: रिजल्ट जांचने के लिए तैयार रखें
जैसे ही काउंसिल द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, छात्र यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर को दर्ज कर अपने बोर्ड नतीजों का जान सकेंगे.
ICSE 10th Exam 2022: सीआईएससीई कक्षा 10वीं के रिजल्ट को छात्र SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा-
आईसीएसई 2022 परीक्षा परिणाम के नतीजों को SMS के जरिए जानने के लिए छात्र ‘न्यू मेसेज’ बॉक्स : ICSE 1234567 (सेवन डिजिट यूनिक आईडी) को टाइप करें. फिर उसे 09248082883 पर भेज दें. ऐसा करने के साथ ही मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. रिजल्ट में नाम और विषय के अंक दिखाई देंगे.