Covid Guidelines For School: इस राज्य में स्कूलों के लिए कोविड गाइडलाइंस जारी, मास्क लगाना किया गया अनिवार्य


Covid Guidelines For School: चीन में तबाही मचने के बाद कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बाकी देश भी सतर्क हो गए हैं. भारत में भी केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर एहतियात बरतने के लिए अलग-अलग फैसले लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. जिसमें स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

सभी के लिए मास्क लगाना जरूरी
यह नियम राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में मान्य होगा. शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में कहा कि, स्कूलों में छात्रों के साथ शिक्षकों एवं पूरे स्टाफ को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. बिना मास्क के किसी को भी स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

सोशल डिस्टेंसिंग भी रखनी होगी
सरकार ने जारी गाइडलाइंस में मास्क लगाने के साथ-साथ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी हिदायत दी है. बता दें कि हाल ही में प्रशासन की ओर से स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ समीक्षा बैठक की गई थी, जिसके बाद यह नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-
School Reopen: सर्दी के चलते कब तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल
CBSE Board Exam 2023 datesheet: बड़ी खबर, सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

Tags: Coronavirus school safety, Education