सी.पी.ए पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम गाजियाबाद ने आयोजित किया “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट”

सीपीए पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम गाजियाबाद और एकलव्य प्रकाशन दिल्ली ने साझा रूप से कला प्रतियोगिता का आयोजन किया ।

दिल्ली, 09 अक्टूबर 2023 – एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने ग़ाज़ियाबाद के प्रमुख स्कूल, सी.पी.ए पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम गाजियाबाद में “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” का आयोजन किया, जो कक्षा 4 और 5 के छात्रों के लिए हुआ। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति की के लक्ष्य के अनुरूप रखा गया था ।

इस प्रतियोगिता में, बच्चों को उनके सपनों को रंगने का मौका मिला, जिसमे उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। इस प्रतियोगिता के जरिए, बच्चे   कला  के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय तरीकों को समझने में सहायक हुए। इस प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह मिला चौथी व पांचवी कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया ।

एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग भारत के प्रमुख पुस्तक प्रकाशकों में से एक है और इस प्रतियोगिता के माध्यम से वे शिक्षा के क्षेत्र मे कौशल विकास की बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को सपनों को रंगने का मौका प्रदान किया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। एकलव्य लर्नर्स के मैनेजर श्री तरुण कुमार ने बताया यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो सरकार की नई शिक्षानीति जिसमे कला और कौशलता पर जोर दिया है उसको ध्यान में रख कर आयोजित की गयी है ।विजयी छात्रों की घोषणा जल्द ही की जायगी ।

स्कूल के कला विभाग की प्रमुख शिक्षिका श्रीमती प्रिया तेवतिया ने बताया की नयी शिक्षा नीति में कला और सृजनात्मक को महत्त्वा दिया है । उनका मानना है की छात्रों को कला के दवरा विभिन्न विषयो को बेहतर समझने में मदद मिलती है।श्रीमती अर्चना सिंह ( कोऑर्डिनेटर ) ने बताया की कला के माध्यम से विभिन्न विषय को रोचक बनाया जा सकता है स्कूल नयी शिक्षा नीति के अंतरगत दिशा में में काम कर रहा है। सी.पी.ए पब्लिक स्कूल छात्रों लिए इस तरह की क्रिएटिव एक्टिवटी करने पर हमेशा जोर देता है । श्रीमती साधना शर्मा (प्रिंसिपल ) ने सभी छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित किया और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छात्रों को बधाई दी ।