CTET के लिए कल से 24 फरवरी तक करें आवेदन, जानें कब तक भर सकते हैं फीस
आवेदन के लिए शुक्रवार से वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा. परीक्षा के लिए देश के 112 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे और 20 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा, भाषा, पाठ्यक्रम, योग्यता मानदंड, परीक्षा शुल्क, केंद्र और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित बुलेटिन शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे. 27 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे तक ऑनलाइन शुल्क स्वीकार किए जाएंगे. सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को एक पेपर की परीक्षा में शामिल होने के लिए 1000 तथा एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
वहीं, पेपर वन और टू दोनों की परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
ये भी पढ़ें
पटना में बनेगा 25 हजार क्षमता का भव्य परीक्षा परिसर, ये हैं आज के अहम इवेंट्स
INDO-NEPAL बॉर्डर पर ICP का पीएम मोदी और पीएम केपी शर्मा ओली ने किया उद्घाटन
पढ़ें हिंदी समाचार ऑनलाइन और देखें लाइव टीवी न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी हिन्दी में समाचार.
.