CTET 2022: खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, अब इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन फॉर्म में सुधार
CTET 2022 Application Correction Window: इसमें कर सकेंगे सुधार
-उम्मीदवार अपने नाम में
-माता – पिता का नाम
-ईमेल आईडी
-सम्पर्क करने का विवरण
-लिंग
-शैक्षिक विवरण
-राष्ट्रीयता
-उम्मीदवारों का पता
-परीक्षा केंद्र वरीयता
IIFT 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, 30 नवंबर तक कर सकते हैं सुधार
CTET 2022 एग्जाम पैटर्न
सीटैट परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. प्रश्नों के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर होगा. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है.
सीटैट के दो पेपर होंगे.
सीटैट में दो पेपर होते हैं. पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को पढ़ाना चाहता है यानी शिक्षक बनना चाहता है. वहीं पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाना चाहता है.
CBSE CTET 2022 Application Form: ऐसे करें सुधार
1.सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2.होमपेज पर, ”सीबीएसई सीटीईटी- 2022 के लिए सुधार” लिंक देखें.
3.एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.आवश्यक परिवर्तन कर फॉर्म जमा कर दें.
5.सीबीएसई सीटीईटी 2022 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
Featured Video Of The Day
आज सुबह की सुर्खियां : 29 नवंबर 2022